रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP में बिजली सस्ती होगी या महंगी? जनता ने किया 45% कटौती का प्रस्ताव, UPPCL की 30% बढ़ोतरी को चुनौती

यूपी में बिजली दरें बढ़ेंगी या घटेंगी, इसे लेकर घमासान मचा है। पावर कॉरपोरेशन की 30% बढ़ोतरी की मांग के खिलाफ जनता ने 45% कटौती का प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंपा है। जून में सुनवाई होगी।

by Mayank Yadav
मई 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP Electricity Rates: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने यूपी में बिजली दरों में भारी कटौती का प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंपा है। वहीं, पावर कॉरपोरेशन ने 30% दर बढ़ोतरी की मांग की है, जिसे जनता ने सिरे से खारिज करते हुए वित्तीय आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। परिषद ने कहा कि जब कंपनियों पर उपभोक्ताओं का हजारों करोड़ का बकाया है, तो दर बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। दरों पर अंतिम फैसला जून में सुनवाई के बाद होगा।

जनता ने पेश किया 45% कटौती का प्रस्ताव

UP में बिजली की दरें बढ़ेंगी या घटेंगी, इस पर अब नियामक आयोग जून में फैसला लेगा। इस बीच मंगलवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली दरों में 40 से 45 फीसदी कटौती का प्रस्ताव आयोग को सौंप दिया। यह प्रस्ताव पावर कॉरपोरेशन की उस मांग के विरोध में है, जिसमें दरों में 30% बढ़ोतरी की मांग की गई है। परिषद ने कॉरपोरेशन के वित्तीय आंकड़ों को भी चुनौती दी है और कहा है कि नोएडा पावर कंपनी जैसी व्यवस्था अन्य बिजली कंपनियों पर लागू क्यों नहीं होती।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

13 हजार करोड़ बकाया, फिर भी मांग बढ़ोतरी की

UP परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्ष 2017-18 तक बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 13,337 करोड़ रुपये बकाया था, जो 12% ब्याज के साथ अब 35,000 करोड़ रुपये पार कर गया है। ऐसे में दर बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन बकाया को घाटा दिखाकर दरें बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह रकम ब्याज सहित उपभोक्ताओं से वसूली जा सकती है।

प्रीपेड मीटर और वेतन पर भी उठे सवाल

UP परिषद ने यह भी कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की परियोजना के लिए केंद्र ने 18,885 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, लेकिन टेंडर 27,342 करोड़ रुपये के निकाले गए। इसके अलावा विभागीय अभियंताओं की बजाय महंगे वेतन पर लेटरल एंट्री से लोगों की भर्ती की गई, जिससे खर्च बढ़ा।

पावर कॉरपोरेशन की सफाई

इस पर पावर कॉरपोरेशन के वाणिज्य प्रमुख डीसी वर्मा और वित्त प्रमुख सचिन गोयल ने बयान जारी कर कहा कि उनके वित्तीय आंकड़े पूर्णत: सही और सीएजी ऑडिटेड हैं। बैलेंस शीट ईआरपी प्रणाली पर आधारित है, जहां कोई मैन्युअल फेरबदल संभव नहीं है। उन्होंने जनता की आपत्तियों को अनुचित करार दिया।

राजनीतिक घोषणाएं और सब्सिडी की जिम्मेदारी

UP परिषद ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली और 100 यूनिट तक तीन रुपये दर की घोषणा की थी, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार की है, न कि उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालने की।

Delhi में गर्मी का कहर: 42 डिग्री तापमान, लेकिन महसूस हो रही 50 डिग्री की तपिश! क्यों उमस बना रही जिंदगी बेहाल?

Tags: UP
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Suicide rate in men : भारत में हुई आत्महत्या में 72% पुरुष ही क्यों, क्या इसके पीछे छिपा है कोई गहरा राज़

Suicide rate in men : भारत में हुई आत्महत्या में 72% पुरुष ही क्यों, क्या इसके पीछे छिपा है कोई गहरा राज़

Golden Dome

Golden Dome Project: ट्रंप का महायुद्ध कवच, जो हर मिसाइल का अंत है – S-400 से आगे, अंतरिक्ष से रक्षा की नई इबारत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist