बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Abbas Ansari News: अब्बास अंसारी की जमानत पर मंडरा रहा खतरा, लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें

मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट में जमानत की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, जिससे उनकी जमानत रद्द हो सकती है।

by Mayank Yadav
मई 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Abbas Ansari
Share on FacebookShare on Twitter

Abbas Ansari bail: मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की कानूनी मुश्किलें फिर बढ़ती दिख रही हैं। सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने के बाद अब उनके खिलाफ लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब्बास न केवल कोर्ट में पेश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने अपनी जानकारी भी छिपाई। ऐसे में लखनऊ पुलिस ने उनकी जमानत निरस्त करने की सिफारिश की है। यह रिपोर्ट चित्रकूट पुलिस को भेजी गई है और अब्बास अंसारी की राजनीतिक और कानूनी स्थिति को गंभीर चुनौती मिल सकती है।

जमानत की शर्तों का उल्लंघन

लखनऊ पुलिस की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि Abbas Ansari ने सशर्त जमानत मिलने के बाद भी कोर्ट में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हुए। वह केवल 5 मार्च को कोर्ट पहुंचे, लेकिन 17 मार्च, 24 मार्च, 7 अप्रैल, 21 अप्रैल और 5 मई की सुनवाइयों में गैरहाजिर रहे। लखनऊ की एसीजेएम तृतीय कोर्ट में उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मामला चल रहा है, जिसमें नियमित उपस्थिति जरूरी है।

RELATED NEWS

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

सितम्बर 8, 2025
जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

अगस्त 4, 2025

इसके अलावा, हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जमानत के दौरान अब्बास को अपने मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी पुलिस को देनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह शर्तों का सीधा उल्लंघन है।

रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ पुलिस द्वारा चित्रकूट पुलिस को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अब्बास अंसारी लखनऊ की मेट्रो सिटी पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज में रहते थे और अब वह दारुलशफा के नए विधायक आवास में रह रहे हैं। पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उनके नजदीकी लोगों की भी निगरानी की जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2019 में उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जबकि 2022 में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। फरवरी 2024 में उन्हें सशर्त जमानत मिली थी, जिसे अब रद्द करने की सिफारिश की गई है।

क्या निरस्त हो जाएगी जमानत?

पुलिस की रिपोर्ट ने Abbas Ansari की कानूनी स्थिति को और पेचीदा बना दिया है। अगर कोर्ट रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए उनकी जमानत रद्द करता है, तो उन्हें फिर से हिरासत में लिया जा सकता है। ऐसे में उनकी राजनीतिक छवि और आगामी गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

दलित की शादी में डीजे बजाने पर दबंगों का उत्पात, पुलिस के जाने के बाद फिर मारपीट, दूल्हे को गोली मारने की धमकी

Tags: abbas ansari
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

by Vinod
सितम्बर 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने...

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

by Vinod
अगस्त 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी सियासी सेनाएं तैयार कर ली हैं।...

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

by Vinod
जून 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक रहे हैं। अगर वो कोर्ट जाते हैं तो भी...

Abbas Ansari

Abbas Ansari की विधायकी पर गिरा गाज, मऊ में सियासी संग्राम तय!

by Mayank Yadav
जून 1, 2025

Abbas Ansari MLA: अब्बास अंसारी की दो साल की सजा के साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है।...

कहानी अब्बास अंसारी की, जिनकी चली गई विधायकी, मुख्तार के ‘शूटर’ बेटे ने कहा, ‘सबका हिसाब-किताब होगा’

कहानी अब्बास अंसारी की, जिनकी चली गई विधायकी, मुख्तार के ‘शूटर’ बेटे ने कहा, ‘सबका हिसाब-किताब होगा’

by Vinod
मई 31, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी के बेटे व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को नफरत फैलाने वाले...

Next Post
Uttar Pradesh

भयानक तूफान ने उत्तर प्रदेश को दहला दिया: 12 जिलों में 25 से ज्यादा मौतें, तबाही का मंजर

Rio Tatsuki Prediction : कब किया बड़ी आपदा का दावा, लोगों में डर का माहौल, क्यों हुई जापानी टूरिज्म इंडस्ट्रीज धड़ाम

Rio Tatsuki Prediction : कब किया बड़ी आपदा का दावा, लोगों में डर का माहौल, क्यों हुई जापानी टूरिज्म इंडस्ट्रीज धड़ाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist