रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दलित की शादी में डीजे बजाने पर दबंगों का उत्पात, पुलिस के जाने के बाद फिर मारपीट, दूल्हे को गोली मारने की धमकी

मथुरा के बाजना क्षेत्र में दलित युवती की शादी में डीजे बजाने पर दबंगों ने हंगामा मचाया। बारात रोककर दूल्हे को गोली मारने की धमकी दी। पुलिस की मौजूदगी में बारात निकाली गई, फिर भी मारपीट हुई।

by Mayank Yadav
मई 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Amroha
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura News: मथुरा के बाजना क्षेत्र के एक गांव में दलित समाज की एक युवती की शादी के दौरान दबंग युवकों ने डीजे बजने पर जमकर उत्पात मचाया। बारात चढ़ाने पर रोक लगाई गई और दूल्हे को गोली मारने तक की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी देखरेख में बारात को डीजे के साथ निकलने दिया। लेकिन पुलिस के लौट जाने के बाद दबंगों ने फिर से घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया, महिलाओं के कपड़े फाड़े और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंप दी है। एसएसपी ने आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

दहेज विवाह में दबंगों का उत्पात, पुलिस ने बचाई शादी

Mathura जिले के बाजना क्षेत्र के एक दलित परिवार की शादी का जश्न बर्बाद होने की कगार पर आ गया, जब पड़ोसी गांव के दबंग युवकों ने डीजे बजाने पर बारात में हंगामा मचा दिया। पूरन सिंह के भतीजी कल्पना की शादी के दिन, रात लगभग 12:30 बजे बारात निकल रही थी, तभी नावली और महाराम गढ़ी गांव के करीब 20-25 युवकों ने रास्ता रोक लिया। जातिसूचक गालियां देते हुए डीजे बंद करा दिया और बारात में शामिल लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। धमकी दी गई कि अगर दोबारा डीजे बजाया और बग्घी पर बारात निकाली गई तो दूल्हे को गोली मार दी जाएगी।

RELATED NEWS

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

जून 30, 2026
Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

जनवरी 16, 2026

पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और बारात को सुरक्षित निकालने में मदद की। पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को बग्घी पर बैठाकर बारात चढ़वाई गई।

Mathura पुलिस के जाने के बाद हुई मारपीट

सुबह करीब 6 बजे पुलिस के वापस लौटने के बाद दबंगों ने फिर से दुल्हन के घर में घुसकर हमला कर दिया। हथियारों के साथ आए दबंगों ने पूरन सिंह सहित परिवार के कई सदस्यों को बुरी तरह पीटा। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए और घर के बाहर खड़ी ईको गाड़ी, बाइक, चारपाई व कुर्सियां तोड़ दी गईं। पीड़ित पक्ष ने इस दौरान जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियों का भी आरोप लगाया है।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित चाचा पूरन सिंह ने तीन नामजद और 20-25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बारात के दौरान हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। आरोपी युवकों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि इस तरह की घटनाएं न हों।

यह Mathura घटना जातिगत तनाव और सामाजिक बर्बरता की तस्वीर पेश करती है, जहां एक शादी का जश्न भी दबंगों की हिंसा का शिकार बन जाता है।

STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

Tags: mathura
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mathura news: मथुरा के फरह कस्बे में प्रेम और समर्पण की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली है, जिसने आधुनिक...

Mathura

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना: घने कोहरे के कारण 7 बसें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Mathura accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण एक के बाद एक...

UP Police Mathura UP

यूपी पुलिस का ‘झूठा’ एनकाउंटर: प्रधान को घर से उठाया, 15 पुलिसवालों पर केस का आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Mathura Police Case: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटरों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठा है।...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
नवम्बर 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

Next Post
Ghazipur Medical College

Ghazipur Medical College में शुरू हुआ खास VIP ट्रीटमेंट पर्ची काउंटर, जिला जज ने किया उद्घाटन

Lucknow Metro

Lucknow Metro के सेकेंड फेज को पीआईबी का हरी झंडी, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में होंगे 12 स्टेशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist