मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM YOGI ने फाइनल किया नाम और केंद्र को भेजी चिट्ठी, अब ये IPS होगा यूपी पुलिस का अगला DGP

डीजीपी प्रशांत कुमार का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है। इसलिए नए डीजीपी की तलाश जारी है। ऐसे में चर्चा है कि आईपीएस प्रशांत कुमार को 6 माह का सरकार सेवा विस्तार दे सकती है।

by Vinod
मई 23, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस UP POLICE का अगला डीजीपी DGP कौन होगा? .. इसको लेकर चर्चाएं सिग्नेचर बिल्डिंग, लोकभवन, मुख्यमंत्री आवास Chief Minister’s residence और विपक्षी दलों के दफ्तरों से लेकर दिल्ली तक हो रही है। सूत्रों ने दावा किया है कि यूपी सरकार UP SARKAR ने मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार DGP Prashant Kumar के नाम वाली चिट्ठी केंद्र को भेज दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath चाहते हैं कि डीजीपी प्रशांत कुमार DGP Prashant Kumar को 6 माह का सेवा विस्तार मिले। डीजीपी प्रशांत कुमार DGP Prashant Kumar मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath  के पसंदीदा और भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं। सीएम योगी CM YOGI की पसंद होने की वजह से वो कार्यवाहक डीजीपी DGP बन पाए थे।

प्रशांत कुमार को बरकरार रखना चाहती है सरकार

उत्तर प्रदेश पुलिस के मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सूबे में नए डीजीपी के नाम को लेकर चचाएं तेज हैं। इनसब के बीच यूपी सरकार की तरफ से डीजीपी प्रशांत कुमार को छह माह का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजे जाने की चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक बीते करीब 16 माह से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में काम कर रहे प्रशांत कुमार को राज्य सरकार बरकरार रखना चाहती है, जिसके लिए केंद्र सरकार से सेवा विस्तार देने का अनुरोध किया गया है। प्रशांत कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी बताया जाता है।

RELATED NEWS

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

अगस्त 21, 2026
UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

अगस्त 14, 2026

केंद्र लगाएगा यूपी के डीजीपी के नाम पर मुहर

मौजूदी डीजीपी प्रशांत कुमार सीएम योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में शुमार किए जाते हैं, जिसकी वजह से उनको सेवा विस्तार दिए जाने संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बारे में निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। इससे पहले मुख्य सचिव रहे डीएस मिश्रा के सेवा विस्तार मिला था। सूत्रों के मुताबिक यूपी सरकार ने एक पत्र गृहमंत्रालय को भेजा है। जिसमें मौजूदा डीजीपी को सेवा विस्तार दिए जानें की मांग की गई है। हालांकि अभी गृहमंत्रालय की तरफ से इस पर निर्णय नहीं लिया गया। सूत्रों की माने तो अभी तक संघ लोक सेवा आयोग को नए डीजीपी के लिए नामों का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।

तो मिल सकती है नई जिम्मेदारी

ऐसे में चर्चा है कि मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार को ही सेवा विस्तार दिया जा सकता है। वहीं, चर्चा यह भी है कि प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने पर उन्हें रिटायमेंट के तुरंत बाद कोई ताकतवर जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनके लिए कोई नया पद क्रिएट किया जा सकता है। बता दें, आगामी 31 मई का प्रशांत कुमार के साथ डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम. तरडे भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके अलावा आईजी भारती सिंह, डीआईजी किरन यादव, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी और तेज स्वरूप सिंह भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

इनका नाम भी डीजीपी की रेस में

वहीं ऐसी भी चर्चा है कि प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने पर 1990 बैच के आईपीएस डीजी होमगार्ड बीके मौर्या और एमके बशाल को भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है। इसके अलावा दलजीत चौधरी, रेणुका मिश्रा, आलोक शर्मा, राजीव कृष्ण और संदीप सांलुके को भी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि अगर प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला तो बीएसएफ के डीजी दलदीत चौधरी को यूपी की कमान मिल सकती है। हालांकि दलजीत सिंह चौधरी का कार्यकाल भी 6 माह का शेष बचा है। इन नामों के अलावा आईपीएस अमताभ यश के नाम की भी चर्चा है। अमिताभ यश भी सीएम योगी के करीबी अफसर हैं।

8 आईपीएस बन चुके हैं यूपी के डीजीपी

योगी सरकार के दोनों कार्यकाल में अब तक 8 आईपीएस अधिकारी डीजीपी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2017 में सबसे पहले सुलखान सिंह डीजीपी बने थे। उन्हें एक सेवा विस्तार भी मिला था। इसके बाद ओपी सिंह, एचसी अवस्थी, मुकुल गोयल डीजीपी बने थे, जबकि डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार और प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी बने हैं।

कौन हैं आईपीएस प्रशांत कुमार

यूपी पुलिस के मुखिया प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार के सिवान जिला अंतर्गत हुसैनगंज प्रखंड के छाता पंचायत स्थित हथौडी गांव के रहने वाले हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार का जन्म 16 मई 1965 को हुआ था। प्रशांत कुमार का चयन तमिलनाडु कैडर में हुआ था, लेकिन निजी कारणों के चलते साल 1994 में उन्होंने अपना ट्रांसफर यूपी कैडर में करा लिया था। प्रशांत कुमार ने अपनी तेज-तर्रार छवि के लिए अलग पहचान बनाई है। अपराध के खिलाफ उनके एक्शन पर खूब चर्चा हो चुकी है। अपने कड़क अंदाज और सिंघम टाइप मूछों के लिए भी वे खासी चर्चा में रहे हैं।

Tags: CM Yogi Adityanathips prashant kumarUP DGPYogi Government
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Women-Centric Plans: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के लिए बड़े...

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

UP Women Financial Scheme:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक योजना लाने की...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP New City Project

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

Next Post
DUSU Elections

DUSU चुनाव में उतरेगी केजरीवाल की ASAP, लॉन्च की मेंबरशिप की मुहिम

KBC के होस्ट में नहीं हुआ कोई फेरबदल, सोनी टीवी ने किया खुलासा,अमिताभ बच्चन ही करेंगे शो,

KBC के होस्ट में नहीं हुआ कोई फेरबदल, सोनी टीवी ने किया खुलासा,अमिताभ बच्चन ही करेंगे शो,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In