• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 18, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

सूती कपड़े, रूद्राक्ष और सादगी , कौन है Jonas Masetti जिनको क्यों मिला भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान

जोनास मसेट्टी एक ब्राजीलियन नागरिक हैं, जिन्होंने भारतीय वेदांत और योग को अपनाया और पूरी दुनिया में प्रचारित किया। भारतीय संस्कृति के इस सेवक को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

by SYED BUSHRA
May 29, 2025
in राष्ट्रीय
0
Jonas Masetti Padma Shri award for Indian culture promotion
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jonas Masetti Padma Shri award for Indian culture promotion बीते बुधवार को राष्ट्रपति भवन में जब पद्म पुरस्कारों का वितरण हो रहा था, तब एक शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। ये व्यक्ति नंगे पांव, गले में रुद्राक्ष की माला और तन पर साधारण सूती धोती पहनकर मंच पर पहुंचे। उनका सादा पहनावा और आत्मविश्वास भरा व्यक्तित्व सबके लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। यह व्यक्ति और कोई नहीं, बल्कि ब्राजील के वेदांत आचार्य जोनास मसेट्टी थे, जिन्हें ‘विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है।

भारतीय संस्कृति के लिए समर्पण

भारत सरकार ने जोनास मसेट्टी को ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति और परंपरा को दुनिया भर में फैलाने के लिए दिया गया है। जोनास ने वर्षों तक भारतीय ज्ञान, योग और वेदांत को अपने देश ब्राजील समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रचारित किया है।

Related posts

India-Bangladesh

‘हिल्सा’ मछली से बढ़ेगी भारत-बांग्लादेश की दोस्ती, भेजी गई 8 ट्रक मछलियां…

September 18, 2025
Sunita Mishra

कौन हैं प्रो. सुनीता मिश्रा ? जिनके औरंगजेब पर बयान से मचा बवाल

September 18, 2025

कौन हैं जोनास मसेट्टी?

जोनास मसेट्टी का जन्म ब्राजील में हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कुछ समय शेयर बाजार में काम किया। लेकिन इस जीवनशैली में उन्हें आत्मसंतोष नहीं मिला। आंतरिक शांति की तलाश में उन्होंने अध्यात्म की राह चुनी।

भारत आकर उन्होंने वेदांत और योग का गहराई से अध्ययन किया। वे ऋषिकेश में स्थित प्रसिद्ध वेदांत आचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त करने लगे। यहीं उन्होंने भारतीय दर्शन और जीवनशैली को गहराई से जाना और अपनाया।

दुनिया तक पहुंचाई भारत की विरासत

भारत में ज्ञान प्राप्त करने के बाद, जोनास अपने देश लौटे और वहां ‘विश्वविद्या’ नाम से एक संस्था शुरू की। इस संस्था के जरिए वे वेदांत, ध्यान और योग की शिक्षा देते हैं। आज वे लाखों लोगों को भारतीय ज्ञान की ओर आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है और पूरी दुनिया में उसे अपनाने का संदेश दे रहे हैं।

जोनास मसेट्टी एक विदेशी होते हुए भी भारतीय परंपरा के सच्चे वाहक बन गए हैं। उनकी सादगी, भक्ति और समर्पण ने उन्हें पद्मश्री जैसा बड़ा सम्मान दिलाया है। वे इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि संस्कृति और अध्यात्म की कोई सीमाएं नहीं होतीं।

Tags: Indian cultureSpiritual Leaders
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP teachers transfer: 7374 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर से बड़ी राहत, पर सामने आए धोखाधड़ी के मामले

Next Post

स्टेज 2 का लिवर कैंसर की लड़ाई आसान नहीं, जानिए जान बचने की कितनी होती है संभावना और कैसे करें इलाज

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Dipika Kakar liver cancer stage 2

स्टेज 2 का लिवर कैंसर की लड़ाई आसान नहीं, जानिए जान बचने की कितनी होती है संभावना और कैसे करें इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Meta AI Smart Glasses

लॉन्च हुआ Meta का धमाकेदार AI स्मार्ट ग्लास, मिलेगी कास डिस्प्ले के साथ रिस्टबैंड कंट्रोलर

September 18, 2025
India-Bangladesh

‘हिल्सा’ मछली से बढ़ेगी भारत-बांग्लादेश की दोस्ती, भेजी गई 8 ट्रक मछलियां…

September 18, 2025
UP News

UP News : शारदीय नवरात्रों में हो कड़ी निगरानी…CM Yogi ने मिशन शक्ति की घोषणा कर अधिकारियों को दिए आदेश

September 18, 2025
Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

September 18, 2025
Sunita Mishra

कौन हैं प्रो. सुनीता मिश्रा ? जिनके औरंगजेब पर बयान से मचा बवाल

September 18, 2025
Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025 : ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव पर किया बड़ा ऐलान, जानें किसके साथ लड़ेंगे चुनाव ?

September 18, 2025
Gold Rate Today

क्या है फेड ? जिसके फैसले से लुढ़का सोना! जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के ताज़ा रेट

September 18, 2025
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने उठाया वोटर लिस्ट धांधली का मुद्दा, कर्नाटक में 6018 नाम हटाए जाने का दावा

September 18, 2025
Goa tour: गोवा की सैर क्यों है खास, समुद्र, संस्कृति और स्वाद का बेहतरीन संगम जानिए घूमने का सबसे अच्छा समय

Goa tour: गोवा की सैर क्यों है खास, समुद्र, संस्कृति और स्वाद का बेहतरीन संगम जानिए घूमने का सबसे अच्छा समय

September 18, 2025
GST New Rates: सरकार का उद्देश्य,जनता को मिले सीधे लाभ, दुकानदारों को कीमतों में हुए बदलाव को कहां दर्शाना होगा

GST New Rates: सरकार का उद्देश्य,जनता को मिले सीधे लाभ, दुकानदारों को कीमतों में हुए बदलाव को कहां दर्शाना होगा

September 18, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version