गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में बहुओं को बड़ी राहत: शादी के बाद ससुराल में खुद-ब-खुद जुड़ेगा राशन कार्ड में नाम

उत्तर प्रदेश में शादीशुदा महिलाओं को राहत मिली है। अब राशन कार्ड में नाम जोड़वाने के लिए ससुराल के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सॉफ्टवेयर अपडेट से यह प्रक्रिया स्वतः पूरी हो जाएगी।

by Mayank Yadav
मई 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP ration card
Share on FacebookShare on Twitter

UP ration card update: उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है, खासतौर पर उन बेटियों को जो शादी के बाद ससुराल जाती हैं। अब उन्हें राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए विभागीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य खाद्य विभाग ने एक नई प्रणाली लागू करने का फैसला किया है, जिसमें शादी के बाद जैसे ही मायके से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी, उसी समय ससुराल के पते पर नाम स्वतः जुड़ जाएगा। यह सुविधा सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए मिलेगी और इसमें यह नहीं देखा जाएगा कि संबंधित मोहल्ले या गांव में यूनिट की जगह उपलब्ध है या नहीं।

Image

RELATED NEWS

UP Ration Update: राशन की दुकानों पर नई व्यवस्था अब कुर्सी, पानी और गुड़-पेठा की मिलेगी सुविधा

UP Ration Update: राशन की दुकानों पर नई व्यवस्था अब कुर्सी, पानी और गुड़-पेठा की मिलेगी सुविधा

जुलाई 23, 2026
UP ration card

UP ration card: राशन लेने वालों के लिए राहत, अब ‘गरीबों’ का हक मारने वाले ‘अमीरों’ को ऐसे पकड़ेगी सरकार

जनवरी 20, 2025

अब नहीं होगा “यूनिट खाली है” वाला बहाना

अब तक शादीशुदा महिलाओं को ससुराल में UP ration card में नाम जुड़वाने के लिए कई बार लौटाया जाता था। विभाग की ओर से उन्हें बताया जाता था कि जब तक यूनिट खाली नहीं होगी, तब तक नाम नहीं जुड़ सकता। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग ने तय किया है कि अब यूनिट की सीमा बाधा नहीं बनेगी। जैसे ही मायके के राशन कार्ड से बेटी का नाम हटाने का आवेदन किया जाएगा, उसी प्रक्रिया के दौरान उसके ससुराल में नाम जोड़ने का विकल्प उपलब्ध होगा।

सॉफ्टवेयर में होगा बड़ा बदलाव

इस पूरी प्रक्रिया को सरल और ऑनलाइन बनाने के लिए खाद्य विभाग अपने सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव कर रहा है। अब जैसे ही बेटी का नाम हटाने के लिए आवेदन किया जाएगा, सॉफ्टवेयर स्वतः पूछेगा कि उसका नया पता क्या है। यह पता आधार कार्ड में अपडेट या ससुराल के परिवार रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। यह जानकारी मिलते ही सॉफ्टवेयर नए पते पर बहू का नाम जोड़ देगा और नया राशन कार्ड उसी पते पर बन जाएगा।

15.23 करोड़ लोगों को होगा सीधा लाभ

राज्य में 15.23 करोड़ UP ration card यूनिट्स के लिए योजना का लाभ तय किया गया है। लेकिन अब नए बदलाव के बाद शादीशुदा महिलाओं को मायके से नाम हटवाने और ससुराल में जुड़वाने के बीच की जटिलता से निजात मिलेगी। यह सुविधा न केवल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि समय और श्रम की भी बचत करेगी। साथ ही ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में महिलाओं को होने वाली परेशानी भी दूर होगी। उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। इससे बेटियों और बहुओं को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और बिना रुकावट मिलेगा।

क्या यूपी के कार्यवाहक DGP Prashant Kumar को मिलेगा सेवा विस्तार? विदाई समारोह लिस्ट से नाम न होने से बढ़ीं अटकलें

Tags: UP ration card
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Ration Update: राशन की दुकानों पर नई व्यवस्था अब कुर्सी, पानी और गुड़-पेठा की मिलेगी सुविधा

UP Ration Update: राशन की दुकानों पर नई व्यवस्था अब कुर्सी, पानी और गुड़-पेठा की मिलेगी सुविधा

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

New Facility: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुफ्त सरकारी राशन लेने वाले करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

UP ration card

UP ration card: राशन लेने वालों के लिए राहत, अब ‘गरीबों’ का हक मारने वाले ‘अमीरों’ को ऐसे पकड़ेगी सरकार

by Mayank Yadav
जनवरी 20, 2025

UP ration card: उत्तर प्रदेश में राशन के वितरण में गड़बड़ी रोकने और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए...

UP Ration Card: नए साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, राशन के साथ मिलेगा फ्री गिफ्ट

UP Ration Card: नए साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, राशन के साथ मिलेगा फ्री गिफ्ट

by Mayank Yadav
दिसम्बर 31, 2024

UP Ration Card: 2025 का आगमन यूपी के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। योगी सरकार...

Next Post
BJP MLA

“वर्दी का अपमान, राष्ट्र का अपमान”: ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी विधायक का शर्मनाक बयान, उठे देशद्रोह के सवाल

इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का महासंग्राम, जैकी चैन की कराटे, कोर्ट और एक्शन , थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल!

इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का महासंग्राम, जैकी चैन की कराटे, कोर्ट और एक्शन , थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist