सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Road Accident: हर रोज़ होते हैं कितने सड़क हादसे ? जानें कौन सा देश है इस लिस्ट में सबसे ऊपर

दुनिया भर में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। अमेरिका, भारत और जापान जैसे देशों में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए नियम, जागरूकता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।

by Sadaf Farooqui
मई 29, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Road Accident: World Population Review की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में सड़क सुरक्षा आज भी एक गंभीर चुनौती है। हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं और करोड़ों लोग घायल हो जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कार दुर्घटनाओं के होते हैं। इस संकट से निपटने के लिए बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने की ज़रूरत है।

भारत में भी सड़क हादसे अब एक आम बात हो चुकी है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार, और लापरवाही की वजह से हर साल हजारों लोग असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि दुनिया के किन देशों में सड़क हादसे सबसे ज्यादा होते हैं।

RELATED NEWS

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

जुलाई 13, 2026
Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

जुलाई 13, 2026

इन देशों में होते हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे

2024 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में दर्ज की गई हैं। यहां 19 लाख से ज्यादा सड़क हादसे हुए, जिनमें 36,000 से अधिक लोगों की मौत और लाखों लोग घायल हुए।

दूसरे देशों के हालात भी कुछ खास बेहतर नहीं हैं

भारत: यहां हर साल करीब 4.8 लाख सड़क हादसे होते हैं जिनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। ये आंकड़े बहुत ही चिंता जनक हैं।

जापान: 2024 में 5.4 लाख हादसे हुए, जिनमें 4,700 से ज्यादा मौतें और 6 लाख से अधिक घायल हुए।

जर्मनी: करीब 3 लाख दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 3,000 लोगों की मौत हुई।

तुर्की: 1.75 लाख सड़क हादसों में 5,473 लोगों की जान गई और 2.8 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए।

इटली: यहां 1.72 लाख दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 3,173 मौतें और 2.4 लाख से ज्यादा घायल हुए।

यूनाइटेड किंगडम (UK): 2024 में 1.23 लाख दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,800 लोग मारे गए और 1.6 लाख लोग घायल हुए।

सड़क हादसों की बड़ी वजहें

इन दर्दनाक हादसों के पीछे कई वजहें होती हैं, जिनमें सबसे आम कारण हैं:

टूटी-फूटी या खराब सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना

ट्रैफिक नियमों का पालन न करना

शराब या नशे में गाड़ी चलाना

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल

ड्राइवरों की लापरवाही और अनुभव की कमी

क्या किया जा सकता है?

इन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकारों को चाहिए कि सख्त कानून बनाए जाएं और उनका सख्ती से पालन करवाया जाए। साथ ही, लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है। स्कूल, कॉलेज, और मीडिया के ज़रिए लोगों को यह समझाना होगा कि सड़क पर सुरक्षा सिर्फ नियमों से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से आती है।

Tags: road safetyworld news
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Iranian TV Anchor Viral Video: अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले सीनेटर...

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Lindsey Graham Death News: अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर लिंडसे ग्राहम का 11 जुलाई को 71 वर्ष की उम्र में निधन...

Crude Oil Price Fall: शांति समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत, दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के...

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Next Post
असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

Rajnath Singh

PoK बोलेगा- मैं भारत हूं... राजनाथ सिंह की इस बात से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist