Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

विदेश यात्रा के शौक़ीनों के लिए खुशखबरी कौन सा देश दे रहा इंडियन टूरिस्ट को वीज़ा फ्री एंट्री

अब भारतीय नागरिक बिना वीजा के फिलीपींस घूम सकते हैं। 14 और 30 दिन की वीजा फ्री एंट्री की सुविधा शुरू की गई है, जिससे विदेश यात्रा और भी आसान और सस्ती हो गई है

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 30, 2025
in विदेश
Philippines visa free entry for Indian tourists
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Philippines visa free entry for Indian tourists : अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब भारतीय नागरिक बिना वीजा के फिलीपींस घूम सकते हैं। फिलीपींस सरकार ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देने का ऐलान किया है। अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर वहां की खूबसूरत बीचों, द्वीपों और प्राकृतिक नजारों का आनंद बिना वीजा के ले सकते हैं।

यह कदम भारत और फिलीपींस के रिश्तों को और मजबूत बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से उठाया गया है। फिलहाल वीजा फ्री एंट्री दो श्रेणियों में दी जा रही है। एक 14 दिन की और दूसरी 30 दिन की।

RELATED POSTS

No Content Available

14 दिन की वीजा फ्री एंट्री कैसे मिलेगी?

जो भारतीय सिर्फ घुमक्कड़ी के मकसद से फिलीपींस जाना चाहते हैं, उन्हें 14 दिनों तक वीजा फ्री रुकने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कुछ शर्तें हैं।

यात्रा केवल घूमने के लिए होनी चाहिए, किसी और काम के लिए नहीं।

पासपोर्ट की वैधता यात्रा समाप्त होने के बाद भी कम से कम 6 महीने की होनी चाहिए।

होटल की बुकिंग और वापसी या आगे की यात्रा का टिकट दिखाना जरूरी है।

आपके पास इतना पैसा होना चाहिए कि आप अपनी यात्रा के खर्च खुद उठा सकें।

किसी भी देश में आपकी इमिग्रेशन हिस्ट्री खराब नहीं होनी चाहिए।

इस वीजा को आगे बढ़ाया नहीं जा सकता और न ही किसी अन्य वीजा में बदला जा सकता है।

30 दिन की वीजा फ्री एंट्री किन्हें मिलेगी?

अगर किसी भारतीय नागरिक के पास अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूनाइटेड किंगडम, शेंगेन देश या सिंगापुर का वैध वीजा या परमानेंट रेजिडेंसी है, तो वे 30 दिन तक फिलीपींस में बिना वीजा के घूम सकते हैं।

पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए।

वापसी या आगे की यात्रा का टिकट अनिवार्य है।

नकारात्मक इमिग्रेशन रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

ई-वीजा का विकल्प भी मौजूद

अगर कोई व्यक्ति ऊपर बताई गई शर्तों को पूरा नहीं करता, तो वह फिलीपींस की ऑफिशियल वेबसाइट से ई-वीजा (Temporary Visitor Visa 9(a)) के लिए आवेदन कर सकता है। यह एक सिंगल एंट्री वीजा होता है जिसकी फीस करीब 3500 रुपये होती है और यह 30 दिन तक वैध होता है। अगर आप दोबारा आना चाहते हैं, तो नया वीजा बनवाना होगा।

अब 59 देशों में वीजा फ्री एंट्री

फिलीपींस के इस कदम के बाद अब भारतीय नागरिकों को कुल 59 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। इनमें मलेशिया, थाईलैंड, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल, इंडोनेशिया, भूटान जैसे लोकप्रिय देश भी शामिल हैं।

Tags: Travel NewsVisa Updates
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
ration card eKYC mandatory 2025

e-KYC Alert राशन कार्ड धारकों के लिए ज़रूरी सूचना,क्या नहीं किया तो छिन सकता है मुफ़्त राशन का हक़

Uttar Pradesh के किन शहरों में बनेगी स्मार्ट पार्किंग, लिस्ट में शामिल इन शहरों के कार्य में तेज़ी का निर्देश

Uttar Pradesh के किन शहरों में बनेगी स्मार्ट पार्किंग, लिस्ट में शामिल इन शहरों के कार्य में तेज़ी का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version