Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » खत्म नहीं हुई पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार की कहानी, आगे भी ‘सुपरकॉप’ की यूपी में जारी रह सकती ‘ड्यूटी’

खत्म नहीं हुई पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार की कहानी, आगे भी ‘सुपरकॉप’ की यूपी में जारी रह सकती ‘ड्यूटी’

रिटायरमेंट के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखी भावुक पोस्ट, पूर्व डीजीपी ने भविष्य को लेकर भी दिए बड़े संकेत।

by Vinod
02/06/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आखिरकार आईपीएस प्रशांत कुमार बतौर यूपी डीजीपी पद से 31 मई की शाम सेवानिवृत्त हो गए। वह 14 माह तक सूबे की पुलिस के बॉस रहे। ऐसी चर्चा थी कि योगी सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने जा रही है। इसके लिए केंद्र को पत्र भी लिखा गया। लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक माह पहले ही आईपीएस राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने के साथ ही प्रशांत कुमार को भी रिटायरमेंट के बाद बड़े ओहदे पर बैठाए जानें का मन बना चुके थे। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही यूपी में प्रशांत कुमार के लिए एक पद सृजित किया जाएगा। इसको लेकर खुद पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक्स पर लिखकर संकेत दिए हैं।

प्रशांत कुमार का 14 माह का रहा कार्यकाल

डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए प्रशांत कुमार का 14 माह का कार्यकाल रहा। उनका ये कार्यकाल माफिया व अपराधियों को धूल चटाने वाला रहा। उन्होंने महाकुंभ, राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह समेत कई बड़े आयोजनों में पुलिस के आतिथ्य सत्कार की नई मिसाल पेश कर धाक भी जमाई। बीजेपी सरकार के पहले कार्यकाल में मेरठ जोन का एडीजी रहने के दौरान उन्होंने पश्चिमी यूपी के तमाम कुख्यात अपराधियों का सफाया कराया, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एडीजी कानून व्यवस्था बना दिया। उन्होंने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया और उनके गैंग के सदस्यों की कमर तोड़ी, तो सीएम ने उनको 31 जनवरी 2024 को डीजीपी बना दिया।

यूनीफॉर्म अस्थायी है, ड्यूटी हमेशा

आईपीएस प्रशांत कुमार ने रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले शनिवार को कई पूर्व डीजीपी की परंपरा का पालन किया और रैतिक परेड जैसी औपचारिकताओं से दूर रहे। खाकी को अलविदा कहने के बाद पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने रविवार सुबह एक्स पर अपने साथ काम कर चुके सहयोगियों, दोस्तों और पुलिस के सभी योद्धाओं को संबोधित भावुक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने लिखा कि इस पद को बिना किसी पछतावे के गर्व के साथ छोड़ रहा हूं। मेरी प्रार्थनाएं, सम्मान और समर्थन हमेशा आप सबके साथ रहेगा। पूर्व डीजीपी ने आगे कुछ अहम शब्द लिखे। उन्होंने लिखा, यूनीफॉर्म अस्थायी है, ड्यूटी हमेशा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि प्रदेश की योगी सरकार उन्हें बड़े ओहदे पर बैठा सकती है।

RELATED NEWS

‘फेराफेरी’ के बाद जानें पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कैसे कराई एशिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा

‘फेराफेरी’ के बाद जानें पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कैसे कराई एशिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा

June 16, 2025
PM मोदी ने CM योगी के पत्र पर किए ‘साइन’, IPS प्रशांत कुमार बनाए जा सकते यूपी के ‘NSA’

PM मोदी ने CM योगी के पत्र पर किए ‘साइन’, IPS प्रशांत कुमार बनाए जा सकते यूपी के ‘NSA’

May 29, 2025

खाकी में नागरिकों का विश्वास बढ़ा

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक्स पर लिखा, 31 मई को घर जाने पर जब अपने जूते उतारे तो मेरा दिल कृतज्ञता, गर्व और अपनेपन की भावना से भर गया। यह सिर्फ विदाई नहीं है, बल्कि रुकने, चिंतन करने और सेवा की इस असाधारण यात्रा में मेरे साथ चलने के लिए आप सभी को धन्यवाद देने का क्षण है। वे सिपाही जो ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तेज बारिश में खड़ा रहता है, जो अधिकारी रात भर जागकर केस को सुलझाता है, वह इस पुलिस बल की सच्ची आत्मा है। हम सबने साथ में त्रासदी, विजय और परिवर्तन का सामना किया है। पुलिसिंग को आधुनिक बनाया, साइबर अपराध और अन्य विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। इससे बढ़कर सबका विश्वास जीता। खाकी में नागरिकों का विश्वास बढ़ा।

बिहार के रहने वाले हैं प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से आते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में उनकी पहचान एक तेज तर्रार, निर्णयात्मक और माफिया विरोधी अफसर के रूप में रही है। उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। 300 से अधिक एनकाउंटर किए गए। इनमें कई कुख्यात अपराधियों का सफाया हुआ। अपने कार्यकाल में उन्होंने ।क्ळ मेरठ ज़ोन, डीजी कानून-व्यवस्था और डीजी आर्थिक अपराध शाखा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने अपने रणनीतिक कौशल और कड़क प्रशासनिक फैसलों के चलते एक सख्त और प्रभावशाली पुलिस अधिकारी की छवि बनाई। आईपीएस प्रशांत कुमार ने यूपी पुलिस के काम करने के तरीके पर अचूक बदलाव किए। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान सूबे में कमिश्नरी व्यवस्था लागू की गई।

वैज्ञानिक सोच में भी गहरी रुचि

प्रशांत कुमार की गिनती उन गिने-चुने आईपीएस अधिकारियों में होती है, जिन्होंने सेवा के साथ-साथ उच्च शिक्षा को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने अप्लाइड जूलॉजी में एमएससी, डिजास्टर मैनेजमेंट में एमबीए और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ में एमफिल की डिग्रियां हासिल की हैं। इससे स्पष्ट है कि पुलिसिंग के साथ-साथ रणनीतिक और वैज्ञानिक सोच में भी उनकी गहरी रुचि रही है। प्रशांत कुमार को उनके अदम्य साहस और नेतृत्व के लिए लगातार चार वर्षों 2020, 2021, 2022 और 2023 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें देश के उन चुनिंदा पुलिस अधिकारियों में शामिल करती है, जिन्हें चार बार यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला हो। आईपीएस प्रशांत कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे करीबी अफसर बताया जाता था। सीएम योगी के बनाए गए रोडमैप को उन्होंने धरातल पर उतारा।

तब चर्चाओं में आए थे प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार के नेतृत्व की एक बड़ी मिसाल वर्ष 2017 में मेरठ में देखने को मिली थी, जब वह वहां के एडीजी के पद पर तैनात थे। उस समय दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर श्रीकांत गौड़ का अपहरण कर लिया गया था। अपराधी डॉक्टर को मेरठ ले आए थे और परिजनों से पांच करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे। प्रशांत कुमार ने दिल्ली पुलिस और मेरठ की तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी के साथ तालमेल बनाते हुए एक योजनाबद्ध मुठभेड़ अभियान चलाया। इस दौरान डॉक्टर को सकुशल मुक्त करवा लिया गया और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस सफल ऑपरेशन के बाद ही वह सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर में आए। यूपी सरकार ने आईपीएस प्रशांत कुमार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया। फिर उन्हें डीजीपी की कुर्सी पर बैठाया गया।

Related Posts

‘फेराफेरी’ के बाद जानें पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कैसे कराई एशिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा

‘फेराफेरी’ के बाद जानें पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कैसे कराई एशिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा

June 16, 2025
PM मोदी ने CM योगी के पत्र पर किए ‘साइन’, IPS प्रशांत कुमार बनाए जा सकते यूपी के ‘NSA’

PM मोदी ने CM योगी के पत्र पर किए ‘साइन’, IPS प्रशांत कुमार बनाए जा सकते यूपी के ‘NSA’

May 29, 2025
CM YOGI ने फाइनल किया नाम और केंद्र को भेजी चिट्ठी, अब ये IPS होगा यूपी पुलिस का अगला DGP

CM YOGI ने फाइनल किया नाम और केंद्र को भेजी चिट्ठी, अब ये IPS होगा यूपी पुलिस का अगला DGP

May 23, 2025
प्रशांत कुमार photo

UP: 1990 बैच के IPS प्रशांत कुमार बने यूपी नए कार्यवाहक डीजीपी, राष्ट्रपति से 4 बार मिल चुका है वीरता पुरस्कार

February 2, 2024
Next Post
Gold Rate Today

यूपी में सोना हुआ महंगा! लखनऊ-नोएडा में चौंकाने वाले रेट्स, अभी जानें ताज़ा कीमतें

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

Mainpuri Viral Video

प्रेमिका संग बनाए अश्लील वीडियो दिखाकर पत्नी को करता था ब्लैकमेल, ऐसे हुआ वीडियो वायरल!

POPULAR POST

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India