Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » शिक्षा » UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को होने वाली विशेष TET परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को बेसिक शिक्षा विभाग ने एक दिन का विशेष अवकाश देने का आदेश दिया है। परीक्षा छह मंडलों के 131 केंद्रों पर होगी। इसमें करीब 70 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

by Sadaf Farooqui
02/11/2026

UP Special TET Exam: उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देने जा रहे परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को बड़ी राहत मिली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 3 नवंबर को परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को एक दिन का विशेष अवकाश देने का आदेश जारी किया है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने में आसानी होगी।

छह मंडलों में बनाए गए 131 परीक्षा केंद्र

विशेष TET का आयोजन 3 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में किया जाएगा। इनमें आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं। परीक्षा के लिए कुल 131 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 70 हजार सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स शामिल होंगे।

शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2010 और उससे पहले नियुक्त करीब 1.41 लाख शिक्षक TET पास नहीं थे। इनमें से लगभग 80 हजार शिक्षक हाल में आयोजित सामान्य TET में सफल हुए हैं। बाकी शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

इन शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना होगा।

चार महीने में फिर होगी TET परीक्षा

विशेष TET के बाद चयन आयोग चार महीने के भीतर एक और परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें सभी पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। आयोग ने भविष्य में हर साल जनवरी और जुलाई में दो बार TET कराने का फैसला भी किया है।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की गाइडलाइन के अनुसार साल में दो बार TET आयोजित की जानी चाहिए। हालांकि, उत्तर प्रदेश में 2011 के बाद से नियमित रूप से साल में दो बार परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है।

शिक्षक संघ ने फैसले का किया स्वागत

उप्र विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश देने के फैसले का स्वागत किया है। इससे परीक्षा देने वाले शिक्षकों को ड्यूटी और परीक्षा के बीच तालमेल बनाने में राहत मिलेगी।

Related Posts

No Content Available

POPULAR POST

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026

LATEST

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India