Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में मिलेगा 20% आरक्षण, योगी सरकार के 10 बड़े फैसले

योगी सरकार के ये फैसले न सिर्फ युवाओं को नई नौकरियों का अवसर देंगे, बल्कि निवेश, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 3, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की Yogi सरकार ने राज्य के पूर्व अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी पुलिस और पीएसी की भर्ती में 20% आरक्षण देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। कैबिनेट में कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें औद्योगिक विकास, पर्यटन, नगर विकास, उच्च शिक्षा और एमएसएमई विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार के इन फैसलों से युवाओं, निवेशकों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण और उम्र में छूट

Yogi कैबिनेट ने पुलिस और पीएसी की आरक्षी नागरिक भर्ती प्रक्रिया में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इसके लिए भर्ती नियमावली में संशोधन भी किया जाएगा। साथ ही, उन्हें आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक पूर्व अग्निवीर राज्य पुलिस सेवा में शामिल हो सकें।

RELATED POSTS

Yogi

Yogi की दहाड़ से हिली बिहार की गद्दी! ‘पप्पू-टप्पू’ अलर्ट पर, ‘बुलडोजर राज’ की एंट्री से विपक्ष में हड़कंप

November 3, 2025
Yogi

शहाबुद्दीन के गढ़ में Yogi का ‘बुलडोजर’ वार: RJD प्रत्याशी को कहा ‘कुख्यात अपराधी’, बोले- रामद्रोहियों का होगा सफाया!

October 29, 2025

ओडीओपी नीति 2.0 को मंजूरी

‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) योजना को विस्तार देते हुए सरकार ने नई ओडीओपी नीति 2.0 को मंजूरी दे दी है। अब परियोजना लागत एक करोड़ तक बढ़ाई गई है और मार्जिन मनी की सीमा भी बढ़ेगी। इसमें नए उत्पादों को जोड़ा जाएगा जिससे जिलेवार पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार और बढ़ावा मिलेगा।

शहरी हरियाली और अन्नपूर्णा भवन

शहरों में हरियाली बढ़ाने के लिए अर्बन ग्रीन नीति के मसौदे को मंजूरी दी गई है। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ। इससे खाद्य वितरण व्यवस्था में सुधार होगा।

निवेश और पर्यटन को बढ़ावा

राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए एक कंपनी को लेटर ऑफ कंफर्ट और पांच कंपनियों को सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। नोएडा में हल्दीराम स्नैक्स द्वारा 662 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी भी दी गई। इसके अलावा, घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधा सुधारने हेतु “बेड एंड ब्रेकफास्ट” नीति को भी मंजूरी दी गई है।

Yogi सरकार की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20% आरक्षण और ओडीओपी नीति 2.0 पर बड़ा फैसला संभावित

Tags: yogi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Yogi

Yogi की दहाड़ से हिली बिहार की गद्दी! ‘पप्पू-टप्पू’ अलर्ट पर, ‘बुलडोजर राज’ की एंट्री से विपक्ष में हड़कंप

by Mayank Yadav
November 3, 2025

Yogi Adityanath In Bihar Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव...

Yogi

शहाबुद्दीन के गढ़ में Yogi का ‘बुलडोजर’ वार: RJD प्रत्याशी को कहा ‘कुख्यात अपराधी’, बोले- रामद्रोहियों का होगा सफाया!

by Mayank Yadav
October 29, 2025

Yogi Adityanath In Siwan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 29 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के...

Yogi

यूपी में बकरीद से पहले कड़ी सख्ती: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक, खुले में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

by Mayank Yadav
June 3, 2025

Yogi on Bakrid 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी धार्मिक पर्वों को लेकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने...

Yogi

Yogi सरकार की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20% आरक्षण और ओडीओपी नीति 2.0 पर बड़ा फैसला संभावित

by Mayank Yadav
June 3, 2025

Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे लखनऊ के लोकभवन में...

Valmiki Jayanti

17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती मनाएगी योगी सरकार, मंदिरों में होंगे श्रीराम चरित मानस पाठ

by Gulshan
October 15, 2024

Valmiki Jayanti : ​उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाने के...

Next Post
Usha Vance

अमेरिका में पीएम मोदी के किस्सों से लूटी महफिल, जानिए कौन हैं ये खास महिला उषा वेंस...

Ayodhya

सज गया है भव्य राम दरबार, अयोध्या में दूसरी बार हो रही प्राण प्रतिष्ठा.. जानें ताजा अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version