बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: सदन में गरजे योगी, शिवपाल यादव की ‘गवाही’ कठघरे में अखिलेश, कहा- 2027 और 2032 में भी दोबारा बनेगी BJP सरकार

by Juhi Tomer
अगस्त 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जहां विपक्ष लगातार कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में विपक्ष पर निशाना साधते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, हमारी सरकार सिर्फ 2024 में ही नहीं, बल्कि 2027 और 2032 में भी दोबारा बनेगी।

दरअसल सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस देखने को मिली। जहां एक ओर सपा प्रमुख और सदन में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर सरकार के सामने सवाल खड़े किए, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और सुखा पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं को जवाब देते समय विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला और आने वाले समय में भी बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

अखिलेश पर साधा निशाना

योगी ने तंज और चुटकियों के केंद्र में तो शिवपाल को रखा पर निशाने पर अखिलेश रहे। उन्होंने आगे कहा कि लगता है नेता प्रतिपक्ष के लिए पेपर की कटिंग पर होमवर्क करते समय शिवपाल जी ने कुछ पुरानी कटिंग भी बीच में रखवा दी थीं। क्योंकि इतिहास गवाह है कि जब परिवार में सत्ता का संघर्ष बढ़ता है तो कुछ न कुछ चीजें तो सामने आएंगी। शिवपाल जी के प्रति हमारी सहानुभूति है, उनके साथ अन्याय हुआ है। सिंचाई विभाग की योजनाएं गिनाते हुए सीएम ने कहा कि 2012 से 2017 तक चाचा-भतीजे के द्वंद का शिकार प्रदेश था। भतीजा चाचा के विभाग के लिए पैसा ही नहीं देता था कि कहीं चाचा हावी न हो जाएं। 24 में भी डबल इंजन की सरकार रिपीट करेगी। चाचा! अब भी मौका है रास्ता तय कर लीजिए। क्योंकि, आपका नंबर आते ही कट जाता है।

चाचा कुछ तो सिखा देते भतीजे को- योगी

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं चुप रहे उन्होंने अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा, कभी चाचाजी, कभी बहनजी, इनका धोखा देने का लंबा इतिहास है। अगर कुछ इमला चच्चू भतीजे को पढ़ा दिया होता तो प्रदेश और किसानों का भला हो जाता। इस पर शिवपाल बोले, ये इंजीनियर बन गए, सीएम बन गए कब पढ़ते। योगी ने कहा कि इस समय तो आप दोनों के पास फुरसत है। इस समय का सदुपयोग कर लो। आगे 2027 से 2032 तक भी फुरसत रहेगी। अभी मौका है शिवपालजी! निर्णय नहीं लिया तो 2027 में सबसे पहले आप ही क्लीन बोल्ड होंगे। कोविड वैक्सीन पर अखिलेश की टिप्पणी का हवाला देते हुए योगी ने फिर शिवपाल से पूछा कि आस्ट्रेलिया से क्या ये यही पढ़े थे? वैज्ञानिक सोच के बजाय लोगों को मौत के मुंह में धकेल रहे थे।

जनता को बीजेपी पर विश्वास

विधानसभा में बाढ़ और सूखे से लेकर गोरखपुर के जलजमाव के मुद्दे पर उठाए गए सवाल पर अखिलेश यादव को जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि विपक्षी दल के नेता के बयानों पर गौर करें तो इससे साफ होता है कि 2014, 2017, 2019 और 2022 का जनादेश जनता ने यूं ही बीजेपी को नहीं दिया था.

Tags: Akhilesh YadavBJPbreaking newsChief Minister Yogi Adityanathcm adityanath yogi latest newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updateHINDI UPDATELatest Newslatest updatemonsoon session of Uttar Pradesh Legislative AssemblyNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsUP BreakingUP CMUP Hindi NewsUP Latest NewsUP NewsUP PoliticsUpdateUttar Pradesh NewsyogiYogi's
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

Next Post

Parliament Session: अब बदलेंगे अंग्रेजों के जमाने के ये 3 कानून! जानिए गुलामी की कौन-कौन सी निशानियां मिटा रही मोदी सरकार

Fraud Signature Row: 'मैं आखिर तक अपनी लड़ाई लड़ूंगा', निलंबित होने के बाद AAP नेता राघव चड्ढा ने निकाली भड़ास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In