Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » मोदी सरकार के 11 साल.. संस्कृति से गौरव की ओर, हर कदम पर प्रगति की कहानी

मोदी सरकार के 11 साल.. संस्कृति से गौरव की ओर, हर कदम पर प्रगति की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की सांस्कृतिक यात्रा एक रंग-बिरंगी रंगोली की तरह उभरकर सामने आई है। इसमें परंपरा की गहराई, आधुनिकता की समझ और वैश्विक जुड़ाव का अद्भुत समावेश है।

by Akhand Pratap Singh
03/06/2025
PM Modi

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की सांस्कृतिक यात्रा एक रंग-बिरंगी रंगोली की तरह उभरकर सामने आई है। इसमें परंपरा की गहराई, आधुनिकता की समझ और वैश्विक जुड़ाव का अद्भुत समावेश है। हम्पी जैसे कालातीत धरोहर स्थलों से लेकर योग और आयुर्वेद जैसी प्राचीन विधा को विश्व मंच पर स्थापित करने तक, भारत ने अपनी विरासत को संजोने के साथ-साथ उसे वैश्विक पहचान दिलाई है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में मंदिरों के गलियारों और तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व पुनर्विकास हुआ है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक उज्जैन, मां कामाख्या मंदिर, राम मंदिर अयोध्या, केदारनाथ धाम और जूना सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार से भारत की आध्यात्मिक आत्मा को एक नई ऊर्जा मिली है। ये परियोजनाएं धार्मिक भावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।

तीर्थयात्रा (PM Modi) को सुगम बनाने के लिए सरकार ने चारधाम राजमार्ग परियोजना, हेमकुंड साहिब रोपवे और बौद्ध सर्किट विकास जैसी योजनाएं शुरू की हैं। करतारपुर कॉरिडोर ने भारत-पाक सीमा पर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारतीय सिखों के लिए सुलभ बनाया है।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

September 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

September 8, 2026

भारत की समावेशी सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए प्रसाद योजना के तहत मस्जिदों, चर्चों और अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का भी पुनर्विकास किया गया है। स्वदेश दर्शन और हृदय योजनाओं के माध्यम से पर्यटन एवं विरासत शहरों के विकास में समग्र निवेश किया गया है। इस समग्र विकास का परिणाम यह है कि 2024 में भारत में 9.66 मिलियन विदेशी पर्यटक आए और देश ने 2,77,842 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की आय अर्जित की।

भारत की खोई हुई धरोहरों को वापस लाने के अभियान ने भी गति पकड़ी है। 2013 से पहले, विदेश से भारत को केवल 13 चोरी की गई प्राचीन वस्तुएं वापस की गई थी। हालांकि, 2014 के बाद से अब तक 642 प्राचीन वस्तुएं विभिन्न चरणों में भारत लौटाई गई हैं, जिनमें से अकेले अमेरिका से 578 कलाकृतियां लौटी हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

भारत के राष्ट्र-निर्माताओं को उचित सम्मान देने की दिशा में भी कई उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री (PM Modi) संग्रहालय, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, जलियांवाला बाग स्मारक और 11 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जैसे संस्थान देश की स्मृति में बलिदानों को जीवित रखते हैं। भारत मंडपम और नया संसद भवन भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक बनकर उभरे हैं।

यह भी पढ़े: सज गया है भव्य राम दरबार, अयोध्या में दूसरी बार हो रही प्राण प्रतिष्ठा.. जानें ताजा अपडेट

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान और काशी तमिल संगमम जैसे आयोजनों ने भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बीच सेतु का काम किया है। महाकुंभ 2025 का आयोजन, जिसमें एक माह में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, इस बात का प्रमाण है कि भारत में आध्यात्मिक एकता कितनी गहराई से रची-बसी है।

भारत ने योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने दुनिया भर में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। 2024 में उत्तर प्रदेश में 25.93 लाख लोगों ने योग की ऑनलाइन शपथ ली और कई विश्व रिकॉर्ड बनाए गए। 2025 का योग दिवस “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ मनाया जाएगा।

आयुर्वेद को भी वैश्विक मान्यता दिलाने के प्रयासों में तेजी आई है। आयुष मंत्रालय ने 24 देशों के साथ समझौते किए हैं और 35 देशों में आयुष सूचना केंद्र स्थापित किए हैं। जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर की स्थापना और “हील इन इंडिया” व “आयुष वीज़ा” जैसी पहलों ने भारत को समग्र चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में उभारा है।

संस्कृति के क्षेत्र में भारत की वैश्विक साख को बढ़ाने के लिए मुंबई में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WEAVES) 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते किए गए। इस आयोजन ने भारत के रचनात्मक उद्योगों को वैश्विक मंच प्रदान किया। भारत की यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी वृद्धि हुई है। जुलाई 2024 में असम के मोइदम्स को इस सूची में शामिल किया गया, जिससे अब भारत के पास 43 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

September 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

September 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

September 6, 2026
PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

September 6, 2026
PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

September 1, 2026
Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

August 31, 2026
Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

August 30, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

August 15, 2026
Next Post
IPL Closing Ceremony 2025

IPL Closing Ceremony में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर', देशभक्ति गीतों पर झूम उठे फैन्स

CM पुष्कर सिंह धानी का ‘नायक’ अवतार, DM-SDM और नगर आयुक्त समेत 12 को ऑन-द-स्पॉट किया सस्पेंड

CM पुष्कर सिंह धानी का ‘नायक’ अवतार, DM-SDM और नगर आयुक्त समेत 12 को ऑन-द-स्पॉट किया सस्पेंड

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

POPULAR POST

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India