बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के 24 घंटे के भीतर ही पिछले महीने विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे, संत ने दिया था जीत का आर्शीवाद, विराट कोहली के हाथों में आया आईपीएल 2025 का कप।

by Vinod
जून 4, 2025
in IPL 2025, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होने से लेकर विराट कोहली एंड कंपनी की जीत तक आरसीबी, आरसीबी, आरसीबी का नारा गूंजता रहा। दीवानगी ऐसी की रात में स्टेडियम के बाहर ढोल नगाड़े के साथ फिल्मी गानों पर फैंस थिरके। आतिशबाजी का दौर पर भी चला और 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विराट कोहली का सपना भी पूरा हो गया। आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती तो टीम इंडिया के किंग विराट कोहली भी खुशी के मारे फफक-फफक कर रो पड़े। अनुष्का शर्मा की आंखें भी उनकी नहीं सुन रही थीं। सच कहें तो क्रिकेट फैन्स, खासकर आरसीबी फैन्स के लिए आईपीएल 2025 फाइनल केवल मुकाबला नहीं, एक इमोशनल मोमेंट था। अब सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज जी के दरबार से ऐसा चमत्कार हुआ कि विराट कोहली को आईपीएल का ये अनमोल खिताब मिल गया।

विराट कोहली 2008 से आईपीएल खेल रहे

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का वो नाम, जिसके करोड़ों लोग दिवाने हैं। जब टीम इंडिया के ये धुरंधर मैदान पर उतरता है तो फैंस का दिल गदगद हो जाता है। भारत के लिए कई खिताब जितवा चुके विराट कोहली 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। हर सीजन में उनके बल्ले से रन निकले। विराट कोहली ने आईपीएल में रनों का पहाड़ खड़े किए। दूसरे क्रिकेटर्स के रिकार्डों को धराशाही कर अपने बल्ले से हरबार नए रिकार्ड बनाए। विराट कोहली पिछले 17 सालों से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कभी आरसीबी को नहीं छोड़ा और न ही आरसीबी ने उन्हें। कई कप्तान आए और गए। खिलाड़ियों के आने-जानें का सिलसिला चलता रहा पर अपना द चेस मास्टर नहीं डिगा। विराट कोहली का सपना था कि उनकी टीम भी आईपीएल का खिताब जीते। लेकिन मुकद्दर कहें ये कुछ और विराट के हाथ हर सीजन मायूषी ही हाथ लगती।

RELATED NEWS

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

जून 3, 2026
IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

मई 27, 2026

आस्था और अध्यात्म ने नैया पार कराई

विराट कोहली को यकीन था कि आईपीएल का खिताब आरसीबी एक दिन जरूर जीतेगी। विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि , जब-जब वह मुश्किल में रहे, आस्था और अध्यात्म ने ही उनकी नैया पार कराई है। कभी नीम करोली बाबा तो कभी प्रेमानंद जी महाराज तो कभी अयोध्या के हनुमानगढ़ी वाले हनुमान जी। विराट कोहली जब भी जिंदगी की कश्मकश में होते हैं तब इन धार्मिक जगहों पर जरूर जाते हैं। विराट की सफलता में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी हर पल साथ मिला है। आईपीएल के दौरान भी विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के 24 घंटे के भीतर ही पिछले महीने विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थीं। विराट कोहली अक्सर अपने हर सुख-दुख में वह वृंदावन जाते हैं और प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद पाते हैं।

प्रेमानंद महाराज जी के शरण में

विराट कोहली अपने करियर का टेस्ट वाला चैप्टर खत्म करने और 18 साल बाद आईपीएल जीतने का ख्वाब लेकर आशीर्वाद लेने के लिए प्रेमानंद महाराज जी के शरण में थे। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि विराट ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके कारण ही उनके करियर में एक और चमत्कार देखने को मिला। प्रेमानंद महाराज के दरबार जाने का ही चमत्कार हुआ कि विराट कोहली का 18 साल पुराना सपना पूरा हुआ। फैंस इसे चमत्कार मान रहे हैं, क्योंकि विराट ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। वह पिछले 18 सालों से एक ही टीम यानी आरसीबी के साथ बने रहे। उनके इसी भरोसे का अब इनाम मिला है। उन्होंने 11 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 500 से अधिक रन बनाए। विराट और अनुष्का इससे पहले जनवरी 2023 और जनवरी 2025 में भी उनके आश्रम जा चुके हैं।

आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा

आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आखिरकार 17 साल बाद आईपीएल की ट्रॉफी उठा ली। ये जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है। ये जीत उस हर फैन की है, जिसने हार के बाद भी अगली सुबह आरसीबी की जर्सी पहनी और आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरसीबी की पारी में कोई अर्धशतक नहीं बना लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने छोटा-छोटा योगदान दिया और टीम को 190 तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब 6 रन से पिछड़ गई।

Tags: IPL 2025 Final MatchPremanand MaharajPunjab KingsRCBVIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
दिसम्बर 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
दिसम्बर 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

Next Post
जसबीर सिंह

तीन बार पाकिस्तान गया जसबीर, ISI से निकला सीधा कनेक्शन.. ज्योति मल्होत्रा का भी नाम आया सामने

Most loyal animals to their Partners

कौन से हैं वह वफ़ादार जानवर जो छोड़ते नहीं है अपने साथी का मरते दम तक साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist