गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

21 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो चुका है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

by Gulshan
जून 4, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Parliament Monsoon Session 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Parliament Monsoon Session 2025 : संसद के मानसून सत्र की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि यह सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब विपक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा था।

बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने वाला विधेयक हो सकता है पेश

संभावना है कि मानसून सत्र के दौरान बीमा संशोधन विधेयक को संसद में रखा जाएगा। इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसका प्रारूप तैयार हो चुका है और इसे जल्दी ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए लाया जाएगा। मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के बाद, वित्त मंत्रालय का वित्तीय सेवा विभाग इसे संसद में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चला, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होकर 4 अप्रैल को समाप्त हुआ।

RELATED NEWS

No Content Available

राज्यसभा में रिकॉर्ड कामकाज

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी थी कि बजट सत्र के दौरान राज्यसभा की सबसे लंबी बैठक तीन अप्रैल को हुई, जो सुबह 11 बजे शुरू होकर अगली सुबह यानी चार अप्रैल को 4:02 बजे तक चली। इस दौरान उच्च सदन में 49 निजी सदस्यों के विधेयक पेश किए गए और कुल 159 घंटे काम हुआ, जिसमें आधी रात के बाद भी 4 घंटे से अधिक समय काम किया गया। इस सत्र की कुल उत्पादकता 119 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें : अब मुकेश अंबानी के घर के अंदर की सैर सिर्फ 2 रुपये में, सपना नहीं…

लोकसभा में भी हुआ प्रभावी काम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया था कि बजट सत्र में निचले सदन की कुल 26 बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि लोकसभा की उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान सरकार की ओर से 10 विधेयक पेश किए गए और कुल 16 विधेयक पारित हुए, जिनमें वक्फ संशोधन विधेयक और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक भी शामिल हैं।

Tags: Parliament Monsoon Session 2025
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mukesh Ambani's House

अब मुकेश अंबानी के घर के अंदर की सैर सिर्फ 2 रुपये में, सपना नहीं हकीकत है!

Chinese scientists

खतरनाक फंगस से भीषण एग्रो टेररिज्म की साजिश: कोरोना और परमाणु बम से भी घातक जैविक खतरा?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist