सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

25 दिन पहले बना था दूल्हा, अब तिरंगे में लिपटा लौटा राजा – मातम में डूबा गांव, मां की चीखें बनी चीखता सन्नाटा

हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी की मौत की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है। लोग इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि जो युवक कुछ ही दिन पहले घोड़ी चढ़कर नई जिंदगी की शुरुआत करने निकला था, आज उसे कंधों पर अंतिम विदाई दी गई।

by Gulshan
जून 5, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Madhya Pradesh News
Share on FacebookShare on Twitter

Madhya Pradesh News : इंदौर के कैट रोड क्षेत्र में आज दुख और स्तब्धता का माहौल और गहरा हो गया, जब मेघालय की राजधानी शिलांग से राजा रघुवंशी का पार्थिव शरीर उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी द्वारा लाया गया। जैसे ही राजा का शव घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बेसुध हो गए और हर आंख नम थी। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। हर गली, हर घर में राजा की असमय मौत का दर्द महसूस किया जा रहा था।

राजा रघुवंशी का अंतिम संस्कार आज हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी और जान-पहचान वाले सभी ने गमगीन दिल और नम आंखों से राजा को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके बड़े भाई विपिन ने दी।

RELATED NEWS

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026
Madhya Pradesh News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, निकाली भव्य एकता पदयात्रा

नवम्बर 11, 2025

कुछ दिनों पहले ही राजा की हुई थी शादी 

महज कुछ ही दिन पहले, 11 मई को राजा की शादी सोनम रघुवंशी से धूमधाम से हुई थी। नए जीवन की शुरुआत की उमंग लेकर 20 मई को दोनों शिलांग हनीमून के लिए रवाना हुए थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। कुछ दिनों तक संपर्क टूटने के बाद राजा के लापता होने की खबर आई, और फिर शिलांग पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। जांच में पुष्टि हुई कि यह शव राजा रघुवंशी का था। मेडिकल रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि उनकी हत्या की गई है।

घटना के बाद पत्नी लापता

इस घटना को और रहस्यमय बना देती है राजा की पत्नी सोनम की गुमशुदगी। वह अभी तक लापता हैं, और शिलांग पुलिस को उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या सोनम सुरक्षित हैं, या वे भी किसी अनहोनी का शिकार हो चुकी हैं? इस सवाल का जवाब अब तक अंधेरे में है। राजा के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है, “हमने अपने बेटे को खो दिया है और उसकी पत्नी भी लापता है। हमें न्याय चाहिए, और सच्चाई सामने आनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें : CM Yogi को जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों की बौछार, पीएम मोदी से…

राजा रघुवंशी की दुखद मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले को हिला कर रख दिया है। जो युवक कुछ दिन पहले घोड़ी चढ़कर नए जीवन की शुरुआत कर रहा था, आज वह अर्थी पर गया। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक खुशहाल सपने का बिखराव और कई अनसुलझे रहस्यों की दर्दनाक गूंज है। शिलांग पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।

Tags: madhya pradesh news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Madhya Pradesh News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, निकाली भव्य एकता पदयात्रा

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (11 नवंबर) को भोपाल में लौह पुरुष सरदार...

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 23, 2025

M P News: दीपावली की खुशियों के बीच इस बार एक खतरनाक खेल ने कई परिवारों की मुस्कान छीन ली।...

Madhya Pradesh News

सालभर की कमाई सिर्फ 3 रुपये! मध्य प्रदेश के किसान का आय प्रमाण पत्र वायरल, आखिर क्या है मामला ? 

by Gulshan
जुलाई 27, 2025

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के सतना ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

by Vinod
जनवरी 27, 2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होगा, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’ कवि दुष्यंत...

Next Post
Census 2027

जनगणना में पूछे जाते हैं आपके वॉशरूम से लेकर रसोई तक के राज़, जानें क्यों सरकार को चाहिए होती है ये जानकारियां ?

Health news : रात में ब्रश करना सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी है ज़रूरी,जाने पूरी ख़बर

Health news : रात में ब्रश करना सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी है ज़रूरी,जाने पूरी ख़बर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist