सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

RBI ने घटाई ब्याज दरें.. रेपो रेट में 50 पॉइंट की कटौती, जानिए कितना सस्ता होगा लोन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बैठक में लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का फैसला लिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स (0.50%) की कमी की है।

by Akhand Pratap Singh
जून 6, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
RBI
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बैठक में लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का फैसला लिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स (0.50%) की कमी की है, जिसके बाद अब रेपो रेट 6% से घटकर 5.50% हो गया है। इस कटौती से होम लोन, कार लोन और अन्य कर्जों की ईएमआई में कमी आएगी, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।

महंगाई अनुमान 3.7%, रिजर्व रेशियो में भी बदलाव

RELATED NEWS

Repo Rate: लोन सस्ते नहीं, EMI नहीं घटेगी: रेपो रेट बरकरार,RBI ने महंगाई पर जताई चिंता

Repo Rate: लोन सस्ते नहीं, EMI नहीं घटेगी: रेपो रेट बरकरार,RBI ने महंगाई पर जताई चिंता

अगस्त 5, 2026
Bank Holiday: 3 से 9 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: 3 से 9 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अगस्त 2, 2026

गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता को देखते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई अनुमान को 4% से संशोधित कर 3.7% कर दिया गया है। इसके अलावा नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) को 4% से 100 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 3% करने का फैसला किया गया है। यह कटौती सितंबर से नवंबर 2025 तक चार चरणों में लागू होगी जिससे बैंकिंग सिस्टम में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की नकदी आएगी।

यह भी पढ़े: इज्जत के नाम पर हैवानियत! Meerut में ऑनर किलिंग में छात्रा का सिर काटा, मुट्ठी में मिला प्रेमी का नंबर

अन्य दरों में भी हुआ बदलाव

आरबीआई (RBI) ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) रेट को 5.75% से घटाकर 5.25% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) रेट को 6.25% से घटाकर 5.75% करने की घोषणा की। इन बदलावों का मकसद बैंकों के लिए उधार लेना सस्ता करना और अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा देना है।

जानिए क्या होता है रेपो रेट 

रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को अल्पकालिक ऋण देता है। यह दर कम होने से बैंक सस्ते कर्ज दे सकते हैं जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को ईएमआई में कमी के रूप में मिलता है। गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं जैसे अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

इस कटौती से उपभोक्ता खर्च और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। RBI ने अपनी नीति का रुख ‘न्यूट्रल’ रखा है ताकि महंगाई और विकास के बीच संतुलन बनाया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आर्थिक विकास को गति देगा खासकर तब जब खाद्य महंगाई में कमी और कृषि उत्पादन में सुधार की उम्मीद है।

ग्राहकों पर होगा असर

रेपो रेट में कटौती से बैंकों के लिए फंडिंग लागत कम होगी जिसका फायदा ग्राहकों को सस्ते लोन के रूप में मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग को बढ़ा सकता है। फैंस और अर्थशास्त्री इस फैसले की सराहना कर रहे हैं क्योंकि यह आम लोगों की जेब पर सकारात्मक असर डालेगा।

Tags: MPCrbi
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Repo Rate: लोन सस्ते नहीं, EMI नहीं घटेगी: रेपो रेट बरकरार,RBI ने महंगाई पर जताई चिंता

Repo Rate: लोन सस्ते नहीं, EMI नहीं घटेगी: रेपो रेट बरकरार,RBI ने महंगाई पर जताई चिंता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Repo Rate Unchanged: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी ताजा समीक्षा बैठक में रेपो रेट...

Bank Holiday: 3 से 9 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: 3 से 9 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Bank Holiday:  अगर 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले...

Indian Currency: क्या 2005 से पहले के ₹10-₹100 के नोट हो जाएंगे बंद? जाने क्या है वायरल खबर की सच्चाई

Indian Currency: क्या 2005 से पहले के ₹10-₹100 के नोट हो जाएंगे बंद? जाने क्या है वायरल खबर की सच्चाई

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

Indian Currency: सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि 2005 से पहले छपे...

RBI

कर्ज हुआ सस्ता, घटेगी आपकी EMI! RBI ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती

by Mayank Yadav
दिसम्बर 5, 2025

RBI Repo rate cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मॉनिटरी पॉलिसी समिति (MPC) की बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणा...

RBI on IndusInd Bank: Indusind bank का संकट कितना गंभीर,क्या आपका पैसा सुरक्षित है, RBI ने तोड़ी अपनी चुप्पी

RBI on IndusInd Bank: Indusind bank का संकट कितना गंभीर,क्या आपका पैसा सुरक्षित है, RBI ने तोड़ी अपनी चुप्पी

by Ahmed Naseem
मार्च 16, 2025

RBI on IndusInd Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को कहा कि इंडसइंड बैंक की वित्तीय स्थिति फिलहाल संतोषजनक...

Next Post
UP

UP Greenfield Expressway: गाजीपुर से चंदौली तक अब सफर होगा आसान, 22 गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा

indian air force military exercise near pakistan border amid rising tensions

क्या कुछ बड़ा होने वाला है क्यों कर रही Indian Air force बड़ा अभ्यास पाक सीमा पर बढ़ी हलचल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist