सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रिटायर्ड IAS के बेटे और सूडा में तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थे पिछले 15 साल से

लखनऊ में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे थे और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे।

by Mayank Yadav
जून 8, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र (59) ने शनिवार रात इंदिरानगर स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे हरदोई में पदस्थ थे और तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले 15 वर्षों से गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित थे और इलाज ले रहे थे। घटना के वक्त उनकी पत्नी घर में मौजूद थीं, जबकि उनका बेटा कार्तिकेय मिश्र अस्पताल में अपनी बीमार सास से मिलने गया था। लौटने पर कार्तिकेय ने पिता को फंदे से लटका पाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

अंदर से बंद कमरे में ली अंतिम सांस

इंदिरानगर के बी ब्लॉक में स्थित मकान में सुधाकांत मिश्र ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। रात में जब बेटे कार्तिकेय घर लौटे तो कमरे का दरवाज़ा बंद पाया। खिड़की से झांकने पर उन्होंने देखा कि उनके पिता फंदे पर लटके हुए हैं। आनन-फानन में दरवाज़ा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा गया और शेखर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

डिप्रेशन से जूझते रहे वर्षों से

परिजनों के मुताबिक, सुधाकांत मिश्र करीब 15 साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। उनका अक्सर आत्महत्या की बातें करना परिवार के लिए चिंता का विषय था, लेकिन कोई नहीं जानता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

पुलिस जांच में बीमारी को ही कारण माना गया

इंस्पेक्टर विकास राय के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। Lucknow पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार डिप्रेशन और बीमारी ही आत्महत्या की वजह मानी जा रही है।

प्रतिष्ठित परिवार, लेकिन निजी पीड़ा से हार गए

गौरतलब है कि सुधाकांत मिश्र, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मंगला प्रसाद मिश्र के पुत्र थे। वे सूडा Lucknow जैसे प्रतिष्ठित विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे और कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले थे। पत्नी एचएल स्कूल में अध्यापिका हैं। बेटा कार्तिकेय ने मीडिया को बताया कि पिता कई बार निराशा की बातें करते थे लेकिन परिवार को यह अंदेशा नहीं था कि वे ऐसा कदम उठा लेंगे।

यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहा है, तो कृपया मनोवैज्ञानिक परामर्श लें। हेल्पलाइन नंबर: 9152987821 (मानसिक स्वास्थ्य सहायता)

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
dimple kapadia journey from bobby fame to hollywood and personal revelations

Birthday special : कौन है वह बॉलीवुड की अजेय अदाकारा जिसने एक ज़िंदगी को जिया तीन हिस्से में

Manipur

मणिपुर फिर हिंसा की चपेट में: 5 जिलों में इंटरनेट बैन, हालात तनावपूर्ण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist