शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं किलर्स, जिन्हें सोनम ने दी राजा रघुवंशी की सुपारी, नौकर से ‘गुटरगू’ के चलते मेरठ की मुस्कान बनी इंदौर की ‘रानी’

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघायनल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि राजा की पत्नी उसकी पत्नी सोनम ने सुपारी किलर्स के जरिए करवाई थी।

by Vinod
जून 9, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघायनल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि राजा की पत्नी उसकी पत्नी सोनम ने सुपारी किलर्स के जरिए करवाई थी। आरोपी युवती का शादी से पहले राज कुशवाहा नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम अपने प्रेमी राज से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिवारवालों ने उसका रिश्ता राजा से कर दिया। इसी के बाद कातिल हसीना ने सात फेरे लेने से पहले ही राजा के मर्डर का प्लान अपने प्रेमी के साथ बना लिया। राजा से शादी के बाद सोनम हनीमून के लिए मेघायल गई और वहीं पर सुपारी किलर्स ने उसने अपने पति की हत्या करवा दी।

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शादी से पहले सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर था। इसी अफेयर के चलते उसने पति राजा रघुवंशी की हत्या सुपारी देकर अपराधियों से करवा दी। शिलांग पुलिस को 21 मई का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें राजा और सोनम एक होटल के अंदर और बाहर नजर आ रहे हैं। इस फुटेज में सोनम को होटल के बाहर राजा से कुछ दूरी पर मोबाइल पर चैट करते देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सोनम सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर कर रही थी?। यह फुटेज इस रहस्यमय हत्याकांड को सुलझाने में महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है।

RELATED NEWS

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

सितम्बर 10, 2025
गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

अगस्त 5, 2025

सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। सोनम के पिता का प्लाईवुड का बिजनेस है। यहीं पर राज कुशवाह नाम का एक युवक जॉब करता था, जो उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है। उसे बिलिंग की जिम्मेदारी मिली थी। काम के दौरान सोनम और राज का अक्सर आमना-सामना होता था। खूब बातें भी होती थीं। फिर दोनों में प्रेम हो गया। इसी बीच, सोनम की शादी राजा रघुवंशी के साथ फिक्स हो गई। दोनों परिवारों की सहमति से राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को धूमधाम से हुई। सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने राजा रघुवंशी के मर्डर की प्लानिंग शादी से पहले ही कर ली थी। प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर सोनम ने राजा के मर्डर की ऐसी साजिश रची कि किसी को भी उसपर शक न हो। इसलिए उसने राजा का मर्डर करवाने के लिए सुपारी किलर हायर किए।

सोनम ने वारदात की जगह ऐसी चुनी कि राजा की लाश किसी को न मिले। इसके लिए उसने राजा से जिद कर हनीमून डेस्टिनेशन शिलॉन्ग चुना। वह साजिश के तहत राजा को शिलॉन्ग के पहाड़ों पर ले गई। यहीं पर सुपारी किलर्स ने राजा की हत्या कर लाश को खाई में फेंक दिया। पुलिस को राजा की लाश बिल्कुल सड़ी-गली अवस्था में मिली। वहीं, सोनम मेघालय से फरार हो गई और यूपी के गाजीपुर चली गई। पुलिस ने इस केस में सोनम के अलावा विक्की ठाकुर, आकाश और आनंद को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, राजा पर पहला हमला आनंद ने किया था। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। मेघालय के लिए अपराधियों का ट्रेन टिकट सोनम ने ही करवाया था। हालांकि, वापसी का टिकट नहीं कराया था। पुलिस के मुताबिक, राजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है, जो सुपारी किलर्स को जानता था। पुलिस ने राज को भी दबोच लिया है।

राजा रघुवंशी मर्डर मामले में एक आरोपी आकाश राजपूत की तस्वीर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि आकाश को पुलिस ने ललितपुर से अरेस्ट किया है। वहीं सोमन को गोजीपुर से दबोचा गया। बताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में जिस ढाबे पर पहुंची थी। उसके मालिक साहिल यादव ने बताया, रात एक बज रहे थे। सोमन वाराणसी की तरफ से आई और उनसे फोन मांगा। मैंने उसे अपना मोबाइल दिया। वह अपने भाई से बात करते हुए रोने लगी। सोनम के भाई ने हमसे बातचीत की और पता पूछा। कुछ देर के बाद गाजीपुर पुलिस आती है और सोनम को लेकर चली जाती है। सोमन डरी हुई थी। उसने ढाबे पर सिर्फ पानी की एक बोतल ही खरीदा। उसके साथ कोई नहीं था।

सोनम के पिता देवी सिंह ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा, “मेरी बेटी निर्दोष है। मुझे अपनी बेटी पर भरोसा है। वह अपने पति को नहीं मार सकती है। उस पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे हैं। देवी सिंह ने बताया कि गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम ने अपने भाई को फोन किया था। इसके बाद ढाबा मालिक से बात हुई। सोनम के भाई ने इसकी जानकारी गाजीपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ढाबे पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी, वो अपने पति को क्यों मारेगी। राजा और उसकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस पर कई सवाल उठाए।

सोनम के पिता ने कहा, ‘मेघालय पुलिस, प्रशासन शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी खुद ही गाजीपुर पहुंची। हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करने की सोच रहे थे। मेघालय पुलिस कहानियां गढ़ रही है। सीबीआई जांच शुरू होने दीजिए, पुलिस स्टेशन (मेघालय में) के सभी अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे। जब तक सीबीआई जांच इस मामले में शुरू नहीं होती है, हम चुप नहीं बैठने वाले हैं। वहीं मेघालय पुलिस का कहना है कि हमारे पास सोनम के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। सोनम और राज ने किलर्स को राजा की सुपारी दी थी। किलर्स मेघायल पहुंचे और राजा का मर्डर कर दिया। सोमन के पिता के सारे आरोप निराधार है।

बता दें, इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी। 20 मई को दोनों शिलांग हनीमून के लिए रवाना हो गए। 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे में रुका। अगले दिन सुबह 6 बजे चेकआउट किया और तभी से दोनों के मोबाइल बंद हो गए। 24 मई को मवालखियत से करीब 25 किमी दूर ओसरा हिल्स की पार्किंग में स्कूटी लावारिस मिली। इसके बाद जंगल में राजा और सोनम का सामान मिला और 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिली। मेघायल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में एमपी पुलिस भी शामिल हुई। राजा की मौत के बाद पत्नी सोनम लापता था। एमपी सरकार ने सीबीआई जांच को लेकर पत्र भी लिखा। लेकिन राजा के कत्ल के 17वें दिन सोमन गाजीपुर से अरेस्ट कर ली जाती है।

 

Tags: Indore Raja RaghuvanshiRaja Raghuvanshi murder casewife Soman arrested
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और मुंह पर नशीली मुस्कान। रईस बाप की रईस बेटी सोनम का दिल एक...

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और बागवां उजाड़ने वाली शबनम के जैसी मुस्कान। रईस बाप की बेटी अपने घर...

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

by Vinod
जून 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मासूम चेहरा और शातिर मुस्कान। लोमड़ी की तरह है वह चालाक। रईस बाप की रईसजादी को...

Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम की मदद में फंसा कारोबारी गिरफ्तार, सबूत मिटाने की साजिश बेनकाब!

by Gulshan
जून 22, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार देर रात महालक्ष्मी नगर के...

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

by Vinod
जून 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़...

Next Post
Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi murder: हनीमून से कत्ल तक का रहस्यमय सफर, गिरफ्तार हुई पत्नी सोनम, राज कुशवाहा सहित सभी आरोपी

Sonam Raghuvanshi Arrest

बेवफाई की बलि चढ़ा पति, राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist