मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘विलेन’ को सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, ‘बेटी को किया टच तो अगले चौराहे पर होगी यमराज से मुलाकात’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार की सुविधा मिली है। आज बेटी भी सुरक्षित है व्यापारी भी सुरक्षित है। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को पता है कि यदि उसने सुरक्षा में सेंध लगाया तो अगले चौराहे पर उसे यमराज ही मिलने वाले हैं।

by Vinod
जून 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

औरैया। पहले की सरकारों में गुंडों-माफियाओं को संरक्षण मिलता था। ना बेटियां सुरक्षित थीं, ना व्यापारी। अब अपराधियों में खौफ है। वे जानते हैं कि अगर बेटियों की सुरक्षा में सेंधमारी की अगले चौराहे पर यमराज से ही मुलाकात होगी। आज यूपी में बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। बेटियां हरक्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुलिस से लेकर स्कूलों में अपनी सेवाएं देकर देश-प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रही हैं। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजीतमल के जनता महाविद्यालय में आयोजित जनसभा के दौरन कही।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार की सुविधा मिली है। आज बेटी भी सुरक्षित है व्यापारी भी सुरक्षित है। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को पता है कि यदि उसने सुरक्षा में सेंध लगाया तो अगले चौराहे पर उसे यमराज ही मिलने वाले हैं। आज हमारी बेटियां आन-बान और शान के साथ हरक्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अब उन्हें कोई भी आंख दिखाने की जुर्रत नहीं कर सकता। ऐसे अराजकतत्वों को पता है कि बेटी को टच किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरैया में की गई मक्का की खेती का हवाई सर्वे किया। सीएम योगी ने कहा कि खेतों में मकई की खेती लहलहाते दिल प्रसन्न हो गया। उत्पादन बढ़ाएं, उपज को बाजार मुहैया कराएं। किसान को उसकी उपज का अच्छा दाम दिलवाएं। किसान को समय पर बीज मिले, तकनीक मिले जिससे किसान अपनी खुशहाली से प्रदेश व देश की उन्नति का भागीदार बन सके। सीएम योगी ने कहा पिछली सरकारें महापुरुषों का अपमान और जनता से मक्कारी करती थीं। बीजेपी सरकार मक्का की खेती के उत्पादन को बढ़ाती और महापुरुषों का सम्मान करती है।

सीएम योगी ने कहा कि किसी ने यहां मेडिकल कॉलेज के बारे में नहीं सोचा, लेकिन आज यहां मेडिकल कॉलेज बन चुका है। सपा ने नाम बदल दिया था, लेकिन हमने अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रख दिया। सीएम योगी ने कहा, औरैया में 250 करोड़ से अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज का कार्य पूरा हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन के लिए 272 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया गया। औरैया व जालौन को जोड़ने के लिए यमुना पर 151 करोड़ से ब्रिज का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र का कार्य प्रगति पर है। कृषि एक्टेंशन के लिए तीन करोड़ व जिला न्यायालय के लिए 250 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडे-माफिया हावी थे। नौकरियों पर चाचा-भतीजे की दृष्टि के कारण भर्ती विवादित हो जाती थी। नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ होता था। हमने 8 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। 15 जून को गृह मंत्री के हाथों यूपी पुलिस के 60 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। हमारी सरकार में 2.16 लाख से अधिक भर्ती केवल यूपी पुलिस में की जा चुकी है। पुलिस को टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया। 1.60 लाख शिक्षक भर्ती के साथ ही अन्य विभागों में भी पारदर्शी नियुक्ति की गई। कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति से हुए निवेश के कारण 65 लाख युवाओं को नौकरी दी है। ओडीओपी के माध्यम से लगभग दो करोड़ नौजवानों को रोजगार की सुविधा मिली है।

Tags: CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath speaks in AuraiyaCM Yogi Adityanath visits Auraiya
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Mithun Chakraborty Bollywood Journey and Salim Khan Connection

Bollywood news : कैसे सलीम खान की पारखी नज़रो ने पहचाना एक नगीना और मिल गया बॉलीवुड को डिस्को किंग

Bharat Darshan by Train

स्कॉलरशिप पर मात्र ₹25 में 15 दिन में भारत घुमाएगी यह ट्रेन – जानें कैसे करें आवेदन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In