बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Etah में खौफनाक वारदात: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला की फावड़े से गला काटकर हत्या, बेटी घायल

एटा के इतवारपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते चार हमलावरों ने घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की बेटी मंजू भी हमले में घायल हो गई।

by Mayank Yadav
जून 15, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Baghpat
Share on FacebookShare on Twitter

Etah murder: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सहावर थाना क्षेत्र के इतवारपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते चार हमलावरों ने घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला चंद्रवती की फावड़े से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में मृतका की बेटी मंजू भी घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ समेत पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। Etah पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

घटना शनिवार सुबह की है जब चंद्रवती अपने घर पर थीं। उनकी बेटी मंजू ने बताया कि चार हमलावर—जीतू, बबलू, धीरेन्द्र और मोनू—अचानक उनके घर में घुस आए और सीधे उसकी मां पर फावड़े से हमला कर दिया। गले पर कई वार किए गए, जिससे महिला की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। बेटी को भी हमलावरों ने चोट पहुंचाई। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रवती को मृत घोषित कर दिया। मंजू ने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दर्ज की गई है।

RELATED NEWS

Etah news HIV death tragedy

Etah मासूम के आंसू, समाज की बेरुखी: ‘पिता को निगला, अब मां भी छीन ली… कोई तो कंधा दे दो!’

जनवरी 16, 2026
Etah

कॉपी में ‘जय श्री राम’ लिखने पर चौथी के छात्र की पिटाई, स्कूल में हंगामा

अगस्त 27, 2025

Etah पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश भारती, सीओ शाहिदा नसरीन और थाना प्रभारी प्रवेश राणा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। Etah पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि मृतका की बेटी मंजू की शिकायत पर चार लोगों को नामजद किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पत्नी के कथित अपहरण से उपजा विवाद

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि घटना की जड़ एक पुरानी रंजिश है। करीब आठ माह पहले भोगपुर निवासी जीतू ने अपनी पत्नी के कथित अपहरण को लेकर जितेंद्र पुत्र प्रवीन निवासी इतवारपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से उसकी पत्नी और जितेंद्र दोनों गायब हैं। इस मामले को लेकर जीतू में गहरा आक्रोश था। शनिवार को जीतू अपने साथियों के साथ जितेंद्र की तलाश में इतवारपुर पहुंचा, लेकिन जब वह नहीं मिला तो गुस्से में उसकी मां चंद्रवती पर जानलेवा हमला कर दिया।

जल्द होगी गिरफ्तारी

Etah पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

Tags: Etah
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Etah news HIV death tragedy

Etah मासूम के आंसू, समाज की बेरुखी: ‘पिता को निगला, अब मां भी छीन ली… कोई तो कंधा दे दो!’

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Etah news HIV death tragedy: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक मर्मांतक घटना सामने...

Etah

कॉपी में ‘जय श्री राम’ लिखने पर चौथी के छात्र की पिटाई, स्कूल में हंगामा

by Mayank Yadav
अगस्त 27, 2025

Etah student beating: यूपी के एटा में आर्य चिल्ड्रन केयर कॉन्वेंट स्कूल में चौथी के छात्र की कॉपी में ‘जय...

Etah

समोसों में बिकी इंसानियत? 6 समोसे लेकर रेप केस की फाइल बंद करने वाले अधिकारी पर उठे गंभीर सवाल

by Mayank Yadav
जुलाई 1, 2025

Etah samosas bribe: Etah में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित बलात्कार के एक जघन्य मामले में एक चौंकाने...

Etah

आंबेडकर शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से गुस्साए दलित समाज ने रोकी कलश यात्रा, यूपी के एटा में तनाव की स्थिति

by Mayank Yadav
मई 26, 2025

Etah Dalit Conflict: यूपी के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर में रविवार को दलित समाज और...

Etah News

Etah News: गजब नशेड़ी चूहे! लाखों की शराब पीने के बाद अब करोड़ों का गांजा किया साफ

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 17, 2024

Etah News: जिले में अब चूहों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां चूहों ने...

Next Post
Kedarnath

हेलीकॉप्टर हादसे से दहला केदारनाथ, चारधाम यात्रा की हेली सर्विस सस्पेंड, सीएम धामी ने दिए सख्त आदेश

Mithun Sankranti 2025 fertility festival and Silbatta worship

Mithun Sankranti 2025 : मिथुन संक्रांति कब है,निसंतान आज कौन सा करें उपाय जिससे औलाद का सुख पाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist