Thursday, January 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हैदर कैनाल के किनारे बनेगी लखनऊ की नई ग्रीन वैली, कैफेटेरिया और इंटरटेंमेंट जोन से मिलेगा नया ठिकाना

लखनऊ की हैदर कैनाल के किनारे बनेगी आकर्षक ग्रीन वैली। 20 करोड़ की परियोजना में पाथ-वे, कैफेटेरिया और इंटरटेंमेंट ज़ोन शामिल होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर 10 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 15, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Green Valley: Lucknow शहर को अब एक और खूबसूरत ग्रीन जोन मिलने जा रहा है। कालीदास चौराहा से डीजीपी आवास तक फैले हैदर कैनाल की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से 950 मीटर लंबाई में नाले का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। इस क्षेत्र को एलडीए की ओर से ग्रीन वैली के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें देसी पौधों के साथ टहलने के लिए पाथ-वे, कैफेटेरिया और इंटरटेंमेंट ज़ोन जैसी सुविधाएं होंगी। शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जोन-6 के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दी।

950 मीटर में बनेगी हरियाली और पाथ-वे वाली ग्रीन वैली

Lucknow के कालीदास चौराहे से डीजीपी आवास तक हैदर कैनाल को अब सिर्फ एक नाला नहीं, बल्कि एक हरियाली से सजी मनोरंजनस्थली के रूप में देखा जाएगा। यहां आरसीसी नाले, स्लोप पर स्टोन पिचिंग, सुरक्षा रेलिंग, दोनों तरफ पाथ-वे का निर्माण और देसी प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने निर्देश दिए कि इस ज़मीन को ग्रीन स्पेस में तब्दील किया जाए, जहां नागरिक सुकून और मनोरंजन के पल बिता सकें।

RELATED POSTS

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026
Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

January 13, 2026

कैफेटेरिया और इंटरटेंमेंट ज़ोन भी होगा आकर्षण का केंद्र

Lucknow ग्रीन वैली में सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि लोगों के मनोरंजन और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां कैफेटेरिया, इंटरटेंमेंट ज़ोन, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक और सिटिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। यह क्षेत्र भविष्य में परिवारों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा जगह बन सकेगा। साथ ही इस परियोजना से शहरी जीवन को भी राहत मिलेगी।

नई रोड और बटलर झील परियोजना को भी मिली गति

प्रथमेश कुमार ने 1090 चौराहा से डीजीपी आवास तक बन रही 920 मीटर लंबी बंधा रोड का भी निरीक्षण किया, जिसकी लागत 3.6 करोड़ रुपए है। उन्होंने इसे 10 दिन में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इससे यातायात सुगम होगा और ट्रैफिक लोड कम होगा। वहीं बटलर झील में एसटीपी से ट्रीटेड पानी लाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसे 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

कर्मचारियों की हाजिरी से लेकर फेस रिकग्निशन तक

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने बटलर पैलेस के फसाड व सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की और चरणबद्ध तरीके से काम तेज़ करने को कहा। इसके बाद वह डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने फेस रिकग्निशन मशीन और रजिस्टर के जरिए कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इस निरीक्षण में मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Lucknow Mayor Sushma Kharwal: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशियों और...

Next Post
Gold Rate Today

यूपी में सोना हुआ और महंगा! लखनऊ-कानपुर समेत इन शहरों में जानें आज का ताज़ा रेट

Supertech Noida

सुपरटेक पर CBI का बड़ा एक्शन, IDBI बैंक से 126 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist