Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » रामायण की शूटिंग से जुड़े चमत्कार और शूर्पणखा के एक्ट्रेस बनने की अनसुनी कहानी

रामायण की शूटिंग से जुड़े चमत्कार और शूर्पणखा के एक्ट्रेस बनने की अनसुनी कहानी

रामायण की शूटिंग के दौरान हुए चमत्कारों ने कलाकारों को भगवान जैसा दर्जा दिलाया, वहीं शूर्पणखा बनीं रेणु धारीवाल की जिंदगी एक प्रेरणादायक सफर बन गई।

by SYED BUSHRA
15/06/2025
miracles on ramayan set and life story of renu dhariwal as shurpanakha actress

Ramayan serial miracles : रामानंद सागर के निर्देशन में बने टीवी शो रामायण ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। इसका प्रसारण 1988 में दूरदर्शन पर हुआ था और कोरोना लॉकडाउन में इसे फिर से दिखाया गया। लोगों ने इस धार्मिक सीरियल को बहुत प्यार दिया और इसमें काम करने वाले कलाकारों को भगवान जैसा दर्जा मिल गया।

जब इंसान बन गए भगवान

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान मानने लगे थे लोग,टीवी पर भगवान राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल और माता सीता बनीं दीपिका चिखलिया को लोग असल जीवन में भी पूजने लगे थे। कई बार शूटिंग के दौरान ग्रामीण लोग उनके पैरों में झुक जाते थे। एक बार एक महिला ने दीपिका से आशीर्वाद भी मांगा था।

शूटिंग के दौरान हुआ था मौसम का चमत्कार

राम और रावण के युद्ध का दृश्य जब शूट हो रहा था, तब आसमान एकदम साफ था। लेकिन जैसे ही क्लाइमैक्स शुरू हुआ, अचानक तेज आंधी और बिजली चमकने लगी। ऐसा लगा मानो स्वर्ग से भी इस युद्ध को देखा जा रहा हो। इस घटना को चमत्कार माना गया।

RELATED NEWS

No Content Available

राम-सीता के पूजन वाले सीन में मंदिर जैसा माहौल

रामायण के एक सीन में जब राम-सीता पूजन कर रहे थे, तो सेट का माहौल पूरी तरह मंदिर जैसा हो गया था। कैमरा बंद होने के बाद भी लोग मंत्र पढ़ते रहे। वहां मौजूद सभी लोग ऐसा महसूस कर रहे थे जैसे कोई असली पूजा चल रही हो।

हनुमान के किरदार में दिखी असल शक्ति

दारा सिंह ने इस शो में हनुमान का रोल निभाया था। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान उनमें गजब की ऊर्जा होती थी। कई बार उन्होंने भारी सीन बिना रीटेक के कर दिखाए। एक सीन में उन्होंने चट्टान उठाई थी और सभी दंग रह गए थे। यह भूमिका उनके लिए सिर्फ एक एक्टिंग नहीं, आस्था का रूप बन गई थी।

शूर्पणखा बनी थीं रेणु धारीवाल, 4 एपिसोड में ही छा गईं

रेणु धारीवाल ने ‘रामायण’ में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभाया था। वह कुल चार एपिसोड में नजर आईं लेकिन उनकी एक्टिंग और खासतौर पर उनकी हंसी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने इस रोल के लिए दो महीने उमरगांव में शूटिंग की थी और उन्हें उस समय 30 हजार रुपये मिले थे।

रेणु की जिंदगी की असली कहानी

रेणु एक पंजाबी परिवार से आती हैं जहां लड़कियों को एक्टिंग की इजाजत नहीं थी, लेकिन उनकी बंगाली मां ने उनका साथ दिया। उन्होंने मुंबई आकर थिएटर किया और वहीं रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने ‘पुरुष’ नामक नाटक में मां का रोल किया था जिससे सागर साहब प्रभावित हुए और उन्हें शूर्पणखा का रोल दिया गया।

एक्टिंग से राजनीति और फिर समाज सेवा तक

रामायण के बाद रेणु ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और राजनीति में आ गईं। शादी के बाद वह रेणु खानोलकर बन गईं और मुंबई महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी रहीं। अब वह रियल एस्टेट का बिज़नेस करती हैं और महिलाओं-बच्चों की मदद के लिए दो NGO चलाती हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pune Bridge Collapse

इंद्रायणी नदी में बड़ा हादसा, पुल गिरा, 30 लापता, दो शव बरामद

Virat Kohli Daughter

फादर्स डे पर वामिका का तोहफा, पापा विराट के लिए लिखा प्यारा नोट, वायरल हुआ मासूमियत भरा पोस्ट

Chandauli Bride Missing

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन शॉपिंग का बहाना बनाकर हुई फरार, पती रह गया खाली हाथ

POPULAR POST

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India