Wasp Bite Remedies : गर्मी के मौसम में अक्सर घर की बालकनी, छत, खिड़की या गार्डन के कोनों में ततैया (Wasp) अपने छत्ते बना लेती हैं। अगर गलती से कोई इनके छत्ते को छेड़ दे, तो ये हमला कर देती हैं। ततैया जब काटती है, तो डंक की वजह से शरीर में तेज जलन, सूजन, खुजली और दर्द होता है। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि शरीर पर लाल चकत्ते या बुखार तक हो जाता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगर समय पर कुछ आसान घरेलू उपाय अपना लिए जाएं, तो तकलीफ काफी हद तक कम की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू और असरदार नुस्खे।
बर्फ से सिंकाई करें , जलन और सूजन में राहत
अगर ततैया ने काट लिया है और आपको उस जगह पर जलन या दर्द हो रहा है, तो सबसे पहला उपाय है बर्फ से सिंकाई करना।
एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटें।
फिर उसे डंक वाली जगह पर रखें।
दिन में 2-4 बार ऐसा करने से जलन और सूजन में राहत मिलती है।
बर्फ त्वचा को ठंडक देती है जिससे सूजन और दर्द दोनों धीरे-धीरे कम होते हैं।
शहद लगाएं ,दर्द और सूजन में आराम
शहद में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं।
डंक वाली जगह पर थोड़ा सा शहद लगाएं।
कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
शहद से जलन, सूजन और दर्द में राहत मिलती है। अगर हल्का घाव हो गया हो, तो उसे भी भरने में मदद मिलती है।
बेकिंग सोडा का पेस्ट ,असरदार घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा एक पुराना और कारगर घरेलू नुस्खा है।
एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं।
10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
ये उपाय जलन, खुजली और सूजन को जल्दी शांत करता है।
अगर दिक्कत बढ़े तो डॉक्टर से मिलें
घरेलू उपाय तब तक ठीक हैं जब तक तकलीफ हल्की हो। अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत हो, शरीर पर ज्यादा चकत्ते हों या बुखार आ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए घरेलू उपाय डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं हैं। डंक या एल र्जी से जुड़ी किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। News1Indiaसटीकता की जिम्मेदारी नहीं देता।