शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा, मुख्य सचिव अधिकारियों संग की अहम समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा स्थित निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

by Gulshan
जून 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने मौके पर जाकर टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण स्थलों का दौरा किया और चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

RELATED NEWS

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

अगस्त 31, 2026
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

अगस्त 4, 2026

समीक्षा बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और जेवर एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन समेत टाटा प्रोजेक्ट्स और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे। इन एजेंसियों ने रनवे, कार्गो टर्मिनल और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है और इसके समय से क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ईशा मालवीय का EX बॉयफ्रैंड्स से आमना-सामना! अभिषेक और समर्थ के…

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह परियोजना न सिर्फ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर भी उत्पन्न करेगी।

ड्रेनेज सिस्टम का भी लिया जायजा

मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट से जुड़ी जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंकापुर क्षेत्र में मौजूद नाले के विकास कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया, जहां से एयरपोर्ट से निकलने वाली ड्रेन को जोड़ा जाना है। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव की यह समीक्षा यात्रा परियोजना के प्रति राज्य सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि जेवर एयरपोर्ट को निर्धारित समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाएगा।

Tags: Greater noida
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Greater Noida Farmers Mahapanchayat

अन्नदाता ने भरी हुंकार, सुधर जाए सरकार; वरना ट्रैक्टरों से जाम होगा लखनऊ का दरबार!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

Greater Noida Farmers Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को छह जिलों...

Next Post
सालों से जिस बात का था डर वह हो गया Meta ने किया बड़ा ऐलान WhatsApp पर आने वाले है…..

सालों से जिस बात का था डर वह हो गया Meta ने किया बड़ा ऐलान WhatsApp पर आने वाले है.....

Kanpur News

कानपुर के सीएमओ का अनोखा कदम! कुर्सी के लिए वास्तु का सहारा! डाला गेरुआ तौलिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist