शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सोनम के कारमाने उजागर हो रहे हैं।

by Vinod
जून 18, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सोनम के कारमाने उजागर हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम स्कूटी पर बैठकर भागी थी। उसने एक स्थान पर कपड़े चेंज किए और बुर्का पहन कर शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई थी। फिर यहां से इंदौर के लिए रवाना होती है। कुछ दिन इंदौर में गुजारने के बाद बेवफा औरत नेपाल जानें को निकली। वह वाराणसी पहुंचती है और उजाला यादव नाम की लड़की से उसकी मुलाकात होती है। सोनम उजाला के साथ गाजीपुर पहुंचती है और सीधे ढाबे पर जाती है। कुछ घंटे के बाद पुलिस आती है और सोनम को अरेस्ट कर थाने लेकर चली जाती है। जांच में सामने आया है कि सोनम-राज एक लड़की की हत्या करने का प्लान भी बनाया था, लेकिन दोनों इस पर कामयाब नहीं हो सके।

सोनम और राज ने राजा रघुवंशी की हत्या का प्लान मार्च 2025 में बना लिया था। हत्या की साजिश के तहत आरोपी 19 मई को असम पहुंचे, और शुरुआती योजना के अनुसार राजा को गुवाहाटी में मारने की कोशिश थी, जो असफल रही। इसके बाद सोनम ने शिलॉन्ग और सोहरा जाने का सुझाव दिया और सभी आरोपी नोंग्रियात में मिले। वहां से सभी साथ वेसाडोंग फॉल्स के लिए निकले। मेघायल पुलिस के मुताबिक, दोपहर 2ः00 बजे से 2ः18 बजे के बीच तीनों ने असम से खरीदे हथियार खरीदा। इसी के जरिए सोनम के सामने राजा की हत्या कर दी। फिर लाश को खाई मे फेंक दिया गया। हत्या के बाद सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे। बाद में उस रेनकोट और टू-व्हीलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने सोनम के ’लापता’ होने के दौरान बरामद किया।

RELATED NEWS

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

सितम्बर 10, 2025
गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

अगस्त 5, 2025

राज ने अपने दोस्त विशाल को एक बुर्का दिया, जिसे सोनम ने पहना। वह पुलिस बाजार से टैक्सी लेकर गुवाहाटी गई, फिर बस से सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल), फिर पटना और आरा, फिर ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से इंदौर पहुंची। राज कुशवाह ने सोनम को किराए के फ्लैट पर रखा था। कुछ दिन इंदौर में रूकने के बाद सोनम वाराणसी पहुंचती है। वह वराणसी से गोरखपुर जाना चाहती थी। फिर गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थी। सोनम जब वाराणसी पहुंची तब उसकी मुलाकात उजाला नाम की युवती से हुई। सोनम उजाला के साथ बस के जरिए गाजीपुर पहुंची थी। उजाला ने बताया कि सोनम के साथ दो लोग और थे। दोनो ने अपना मुंह ढका हुआ था। उजाला ने बताया कि दोनों वाराणसी के बाद अचानक लापता हो गए। जब सोनम गाजीपुर में उतरी तो सिर्फ वह अकेली ही थी। उजाला ने बताया कि जब मैं अपने मोबाइल पर सोनम की न्यूज देख रही थी तो उसने मुझसे कहा था कि प्लीज इसे मत देखो। मोबाइल को पर्स पर रख लो।

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी मेघालय पुलिस ने मामले में एक और नया खुलासा किया है। मेघायल पुलिस ने स्पष्ट किया कि राजा रघुवंशी के लापता आभूषणों को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने कहीं छुपाया है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मेघालय की पुलिस महानिदेशक इदाशिशा नोंगरंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोनम रघुवंशी ने जांचकर्ताओं को बताया है कि राजा रघुवंशी के गहने एक ‘खास जगह’ पर रखे गए हैं। नोंगरंग ने कहा, हम इसकी जांच करेंगे। डीजीपी नोंगरंग ने बताया कि पुलिस केवल प्रेम त्रिकोण को ही मकसद नहीं मान रही है, बल्कि अन्य एंगलों से भी जांच कर रही है। नोंगरंग ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिन के भीतर ही सोनम अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल ले। उन्होंने कहा, हम सभी संभावित एंगलों की जांच कर रहे हैं। पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है।

पुलिस ने दावा किया कि सोनम और उसका प्रेमी राज किसी युवती की हत्या करने की भी फिराक में थे। उनकी साजिश थी कि किसी युवती को मारकर उसके शव को जला देंगे, ताकि उसे सोनम का शव बताया जा सके और वह गुमनाम रहकर जिंदगी गुजार सके। मेघालय में शिलांग के पुलिस अधीक्षक विवेक सियोम ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश में शामिल आरोपियों में राज का चचेरा भाई भी है। उन्होंने कहा कि यह कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं है। आरोपियों ने अपने दोस्त राज के लिए अहसान के तौर पर हत्या की। ये सभी आरोपी फरवरी से ही राजा के बंधन से सोनम को मुक्त कराने की साजिश रच रहे थे। शादी टलवाने में नाकाम रहने पर आरोपियों ने सोनम को राजा के साथ असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर जाने के लिए मनाया। फिर सभी ने मिलकर राजा का मर्डर कर दिया। पुलिस ने बताया कि अगर सोनम-राज पकड़े नहीं जाते तो वह एक युवती की हत्या कर देते। इंदौर में दोनों ने इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए हाथ-पैर भी मारे। लेकिन सोनम-राज को कामयाबी नहीं मिली।

Tags: Raja Raghuvanshi murder caseRaja Raghuvanshi Sonam caseSonam
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और मुंह पर नशीली मुस्कान। रईस बाप की रईस बेटी सोनम का दिल एक...

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और बागवां उजाड़ने वाली शबनम के जैसी मुस्कान। रईस बाप की बेटी अपने घर...

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

by Vinod
जून 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मासूम चेहरा और शातिर मुस्कान। लोमड़ी की तरह है वह चालाक। रईस बाप की रईसजादी को...

Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम की मदद में फंसा कारोबारी गिरफ्तार, सबूत मिटाने की साजिश बेनकाब!

by Gulshan
जून 22, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार देर रात महालक्ष्मी नगर के...

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा, सोनम ने एक महीने में इस शख्स से की 234 बार फोन पर बातचीत!

by Gulshan
जून 18, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।...

Next Post
संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

Delhi

UP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist