रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर भड़के कपिल देव, बोले – ‘यह थोड़ा अजीब है…’

यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का था कि पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कहा जाए। अब इस पर पूर्व कप्तान कपिल देव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

by Gulshan
जून 19, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Kapil Dev
Share on FacebookShare on Twitter

Kapil Dev : भारत और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज का नाम अब “एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी” कर दिया गया है, जो पहले “पटौदी ट्रॉफी” के नाम से जानी जाती थी। इस बदलाव का निर्णय इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने लिया था। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है, और अब भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्या बोले कपिल देव ?

कपिल देव ने ट्रॉफी के नाम में बदलाव पर हैरानी जताते हुए इसे “अजीब” बताया। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, “यह कुछ अटपटा सा लगता है। क्या ऐसा भी किया जाता है? लेकिन खैर, क्रिकेट में हर चीज संभव है। अंततः खेल तो वही रहता है, मैदान पर प्रदर्शन ही सब कुछ होता है।”

RELATED NEWS

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

जनवरी 13, 2025
Kapil Dev photo

World Cup Final में कपिल देव को नहीं बुलाने महाराष्ट्र विपक्ष नेता का बड़ा बयान- आज हर जगह राजनीति

नवम्बर 20, 2023

गौरतलब है कि 2007 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में “पटौदी ट्रॉफी” का नाम दिया गया था। पटौदी परिवार का भारत और इंग्लैंड दोनों देशों से गहरा नाता रहा है। इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी दोनों ने भारतीय टीम की कप्तानी की, और इंग्लैंड के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेला।

क्रिकेट फैन्स ने भी किया विरोध 

इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक कई लोगों ने विरोध दर्ज किया। खुद सचिन तेंदुलकर ने भी इस विषय पर ECB से बात की और अनुरोध किया कि पटौदी ट्रॉफी की ऐतिहासिक विरासत को खत्म न किया जाए। इसके बाद इंग्लैंड बोर्ड ने ‘पटौदी मेडल फॉर एक्सीलेंस’ को जारी रखने का फैसला किया है, जो विजेता टीम के कप्तान को दिया जाएगा, ताकि मंसूर अली खान पटौदी की विरासत बनी रहे।

यह भी पढ़ें : UP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 39 जिलों में भारी बारिश…

इस सीरीज का एक और अहम पहलू यह है कि यह भारत के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के संन्यास के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज है, जिसमें शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालिया दौर में भारत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में युवा नेतृत्व वाली टीम इंग्लैंड में कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात होगी।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट रेकॉर्ड

अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 35 और इंग्लैंड ने 51 मुकाबले जीते हैं, जबकि 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की सरज़मीं पर भारत ने 26 टेस्ट मैच जीते हैं और 36 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलने को लेकर जहां क्रिकेट प्रेमियों के बीच भावनाएं जुड़ी हुई हैं, वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की नई पहचान को लोग कैसे स्वीकार करते हैं।

Tags: kapil dev
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

by Vinod
जनवरी 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम ऑलराउंडर में शुमार कपिल देव ने भारत को पहली बार विश्व चैंपियन...

Kapil Dev photo

World Cup Final में कपिल देव को नहीं बुलाने महाराष्ट्र विपक्ष नेता का बड़ा बयान- आज हर जगह राजनीति

by Saurabh Chaturvedi
नवम्बर 20, 2023

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 रनों से बड़े हार का सामना करना पड़ा...

Bishan Singh Bedi

पंचतत्व में विलीन हुए Bishan Singh Bedi बॉलीवुड के इन सेलेब्स की आंखें हुई नम

by Neel Mani
अक्टूबर 25, 2023

नई दिल्ली: 23 अक्टूबर का दिन बेदी परिवार के लिए काफी दुख भरा रहा। भारतीय क्रिकेट जगत के महान फिरकी...

Virat के पीछे हाथ धोकर पड़ रए हैं कपिल देव! T20 टीम से ड्रॉप होने पर दिया बड़ा बयान,फैंस ने दिखाया गुस्सा

by Zeeshan Farooqui
जुलाई 16, 2022

भारतीय T20 टीम में विराट की जगह को लेकर हाल ही में कपिल देव ने यह बयान दिया था कि...

Virat को टीम से बाहर करना चाहते हैं कपिल देव! कप्तान Rohit ने दिया करारा जवाब

by Web Desk
जुलाई 11, 2022

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली(Virat kohli) का बल्ला 2019 से लगभग खामोश है, हाल ही में इंग्लैंड के...

Next Post
monsoon alert india

weather update : आधे से ज़्यादा देश में पहुंचा मानसून, बढ़ाई मुश्किलें तो दी राहत भी,कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Bulandshahr

नकाबपोश बदमाशों की गुंडागर्दी: CNG भरवाने के बाद पैसे मांगने पर कर्मचारी से की गई बर्बर पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist