मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी की कार्यकर्ताओं संग बैठक, अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल

सीएम योगी के दौरे को देखते हुए भदोही जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ज्ञानपुर नगर में प्रवेश के सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं।

by Gulshan
जून 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भदोही के दौरे पर पहुंचे। दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पुलिस लाइन स्थित सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम ने जिले की जमीनी हकीकत और संगठन की स्थिति की जानकारी ली। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जिले की प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा की। करीब आधे घंटे चली इस बैठक के बाद सीएम कार द्वारा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

सीएम योगी ने रोपित किया रूद्राक्ष का पौधा

मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया और फिर 11 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुविधाओं और उपकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : SP ने तीन बागी विधायकों को किया निष्कासित, बीजेपी के साथ…

सीएम योगी के आगमन को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ज्ञानपुर नगर में प्रवेश के सभी मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था, जबकि विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पूरा जिला अलर्ट मोड में रहा और प्रशासन ने व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती।

Tags: CM Yogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Silent Liver Damage: लिवर की खामोश बीमारी से कैसे बचें जानिए हार्वर्ड एक्सपर्ट की सलाह

Silent Liver Damage: लिवर की खामोश बीमारी से कैसे बचें जानिए हार्वर्ड एक्सपर्ट की सलाह

Sourav Ganguly

17 साल बाद छलका सौरव गांगुली का दर्द, बोले- वो न हुआ होता तो आज 50 से ज़्यादा शतक होते मेरे नाम!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In