Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Agra Airport को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। संदिग्ध ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

by Mayank Yadav
June 30, 2025
in Latest News, आगरा
Agra Airport
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Airport Bomb threat: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस साल यह तीसरी बार है जब Agra Airport को ऐसी धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ है। शनिवार 29 जून को एयरपोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल आया, जिसमें Agra Airport परिसर के चारों ओर शक्तिशाली विस्फोटक डिवाइस रखने का दावा किया गया। धमकी के बाद Agra Airport की सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सीआईएसएफ ने पूरे एयरपोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल भी जांच में जुट गई है। यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Agra Airport को फिर धमकी, तीसरी बार आया मेल

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मेल इस साल तीसरी बार मिला है। इस बार ईमेल शनिवार 29 जून को एयरपोर्ट की आधिकारिक आईडी apd-agra@aai.aero पर प्राप्त हुआ। संदिग्ध मेल roadkillandkyonkill@atomicmail.io से भेजा गया, जिसमें लिखा गया था कि एयरपोर्ट परिसर में कई जगह शक्तिशाली विस्फोटक डिवाइस और बैग्स छिपाए गए हैं। मेल में धमकी दी गई कि यदि तुरंत एयरपोर्ट खाली नहीं कराया गया तो अंदर मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

टर्मिनल मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

आगरा खेरिया एयरपोर्ट की टर्मिनल मैनेजर अनुष्का सिंह और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम ने इस धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए शाहगंज थाने में तहरीर दी। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरी ने बताया कि ईमेल की प्रति प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पूरे एयरपोर्ट परिसर में तलाशी अभियान

ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ पूरी तरह से सक्रिय हो गई। एयरपोर्ट परिसर, पार्किंग, टर्मिनल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

साइबर सेल कर रही जांच

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि धमकी भरे ईमेल के मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल के साथ मिलकर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ऐसा ही धमकी भरा ईमेल देश के अन्य एयरपोर्ट्स को भी भेजा गया है। पुलिस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

फिलहाल, आगरा एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में हैं। यात्रियों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

Tags: Agra Airport
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Baghpat

क्रिकेट विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, सरकारी शिक्षक पर आरोप

Lucknow

Lucknow में ट्रिपल सुसाइड: कपड़ा व्यवसायी, पत्नी और भतीजी ने एक साथ दी जान, इलाके में सनसनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist