शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

क्रिकेट विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, सरकारी शिक्षक पर आरोप

उत्तर प्रदेश के बागपत में क्रिकेट मैच के विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही अजय पंवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकारी शिक्षक पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, इलाके में सनसनी फैली है।

by Mayank Yadav
जून 30, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Baghpat
Share on FacebookShare on Twitter

Baghpat sensation: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुंहेड़ा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते गांव के ही एक सरकारी शिक्षक ने यूपी पुलिस के सिपाही अजय पंवार की गोली मारकर हत्या कर दी। अजय पंवार छुट्टी पर घर आया हुआ था। गोली लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Baghpat पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

क्रिकेट विवाद बना हत्या की वजह

सुंहेड़ा गांव में रविवार शाम गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान यूपी पुलिस में तैनात सिपाही अजय पंवार का गांव के ही सरकारी शिक्षक से कहासुनी हो गई। साथ मौजूद युवकों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन रात करीब साढ़े दस बजे अजय पंवार जब अपने घर के पास खड़ा था, तभी शिक्षक ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी शिक्षक तब तक फरार हो चुका था।

RELATED NEWS

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

जनवरी 1, 2026
Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

दिसम्बर 16, 2025

परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही सिपाही के परिजन मौके पर पहुंचे और अजय को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। Baghpat पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

Baghpat कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में क्रिकेट विवाद ही हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

Tags: baghpat
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

by Mayank Yadav
जनवरी 1, 2026

Baghpat news: यूपी के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों एक अजीबोगरीब दरबार चर्चा का विषय बना...

Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Baghpat Meerut highway: उत्तर प्रदेश के बागपत-मेरठ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज...

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

by Vinod
अक्टूबर 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के बागपत थाने में फिल्म गंगातल का सीन लोगों को देखने को मिला। जब यहां के...

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

by Vinod
अक्टूबर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के गांगनौली गांव में बनी...

Baghpat

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

by Mayank Yadav
सितम्बर 10, 2025

Baghpat incident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी...

Next Post
Lucknow

Lucknow में ट्रिपल सुसाइड: कपड़ा व्यवसायी, पत्नी और भतीजी ने एक साथ दी जान, इलाके में सनसनी

Indian Railways train charting time change

Indian Railways : ट्रेन चार्टिंग टाइम में बड़े बदलाव कौन सी नई तैयारियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist