गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Back Pain:बढ़ती उम्र से होने वाले पीठ दर्द से कैसे पाए आराम जानिए इसमें कौन से घरेलू नुस्खे होंगे कारगर

कमर दर्द अब सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी आम समस्या बन चुकी है। घरेलू उपाय जैसे लहसुन-तेल, अजवाइन और गर्म सेंक से इस दर्द में राहत पाई जा सकती है।

by SYED BUSHRA
जून 30, 2025
in Uncategorized
home remedies for back pain relief using garlic ajwain and hot compress methods
Share on FacebookShare on Twitter

Home Remedies for Back Pain: बढ़ती उम्र अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आती है, जिनमें सबसे आम और परेशान करने वाला दर्द है। कमर दर्द। लेकिन यह सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई है। आजकल तो युवा और महिलाएं भी इस दर्द से जूझ रही हैं। इसकी बड़ी वजहें हैं हमारी बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठना और शरीर का ध्यान न रखना। यह दर्द अगर लंबे समय तक बना रहे, तो रोजमर्रा की ज़िंदगी को काफी प्रभावित कर सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू और आसान उपायों से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है, और अगर नियमित रूप से इनका पालन किया जाए तो कमर दर्द से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है।

कमर दर्द के 5 आम कारण

वजन बढ़ना: अगर आपके शरीर का वजन ज्यादा है, तो इसका सीधा असर कमर पर पड़ता है। ज्यादा वजन उठाने का बोझ रीढ़ की हड्डी और कमर पर पड़ता है, जिससे दर्द शुरू हो सकता है।

RELATED NEWS

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

जून 28, 2026
Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

अगस्त 14, 2025

भारी चीजें उठाना: कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भारी सामान उठाना भी कमर दर्द की वजह बनता है। कोशिश करें कि जितना वजन आराम से उठा सकें, उतना ही उठाएं।

गलत तरीके से सोना: अगर आप रात में सोने के दौरान शरीर को ठीक से नहीं रखते, तो कमर पर दबाव पड़ सकता है। गलत पोजिशन में सोना लंबे समय में पीठ दर्द का कारण बन सकता है।

उठने-बैठने का गलत तरीका: रोजाना के कामों में झुकने, बैठने या खड़े होने का तरीका भी कमर दर्द का कारण बनता है। शरीर को सही मुद्रा में रखने से इस दर्द से बचा जा सकता है।

मांसपेशियों में खिंचाव: अगर अचानक कोई ऐसा काम कर लिया जाए जो शरीर के लिए नया हो, तो कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। यह खिंचाव ही आगे चलकर दर्द बन जाता है।

कमर दर्द के घरेलू इलाज

लहसुन और सरसों का तेल: तीन से पांच चम्मच सरसों के तेल में पांच लहसुन की कलियां डालकर तब तक गर्म करें जब तक लहसुन काले न हो जाएं। फिर इसे ठंडा कर दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। रात को सोने से पहले रोज ऐसा करें।

गर्म पानी से सिकाई: अगर दर्द तेज हो, तो गर्म पानी की बोतल से धीरे-धीरे सिकाई करें। इससे खिंची हुई मांसपेशियां ढीली पड़ेंगी और आराम मिलेगा।

अजवाइन का सेवन: अजवाइन को हल्का गर्म कर लें और ठंडा होने के बाद आधा चम्मच धीरे-धीरे चबाकर खाएं। ऊपर से गुनगुना पानी पिएं। इसे लगातार 7 दिन करें।

गर्म नमक से सेंक: थोड़ा नमक गर्म करें और एक साफ कपड़े में लपेट लें। अब इससे कमर पर हल्के-हल्के सेंक करें। दर्द में जल्दी राहत मिलेगी।

गर्म और ठंडी सिकाई: पहले गर्म पानी से कमर पर सिकाई करें, फिर थोड़ी देर बाद बर्फ की थैली से ठंडी सिकाई करें। यह तरीका सूजन और दर्द दोनों में फायदा करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। न्यूज1 इंडिया इसका चिकित्सकीय दावा नहीं करता।

Tags: BackPain ReliefHome Remedies
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Bloating And Gas Home Remedies: पेट फूलना (ब्लोटिंग) और गैस की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। ज्यादा खाना,...

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर...

Health News: Foot Corn से घर बैठे कैसे राहत पाएं अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Health News: Foot Corn से घर बैठे कैसे राहत पाएं अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2025

 Foot Corn: पैरों में होने वाली मोटी गांठ को फुट कॉर्न कहा जाता है, जो चलने-फिरने में दर्द देती है।...

: Amazing kitchen uses of alum for cleaning and hygiene

Kitchen Tips : यह सिर्फ पानी ही नहीं साफ़ करती जानिए क्या है किचन में फिटकरी के स्मार्ट इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
मई 22, 2025

Amazing Kitchen Uses of Alum : बचपन में आपने भी दादाजी को शेविंग के बाद फिटकरी लगाते देखा होगा। उनका...

सर्दी, धूल या एलर्जी के कारण लगातार छींकों से हैं परेशान? अपनाएं इससे राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

सर्दी, धूल या एलर्जी के कारण लगातार छींकों से हैं परेशान? अपनाएं इससे राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

by SYED BUSHRA
मई 9, 2025

Home Remedies for Frequent Sneezing आजकल हमारा माहौल काफी तेजी से बदल रहा है। धूल, प्रदूषण और मौसम की मार...

Next Post
WhatsApp Document Scanning

व्हाट्सएप का नया धमाका! अब एंड्रॉइड पर मिलेगा डॉक्युमेंट स्कैनिंग फीचर

CBSE Scholarship Scheme

कॉलेज फीस की टेंशन खत्म! CBSE की स्कॉलरशिप स्कीम में रजिस्ट्रेशन शुरू – जल्द करें आवेदन!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist