• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Etawah कथावाचक विवाद: अब यजमान रेनू तिवारी पर FIR, यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। यजमान रेनू तिवारी पर यादव समाज की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

by Mayank Yadav
July 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Etawah
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Etawah controversy: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले कथावाचक मुकुट मणि और उनके सहयोगी संत प्रसाद यादव पर जाति छुपाकर कथावाचन करने और फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोप लगे। इसके बाद यजमान रेनू तिवारी ने कथावाचक और उनके सहयोगी पर छेड़खानी का आरोप लगाकर नया मोड़ ला दिया। अब खुद रेनू तिवारी के खिलाफ बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने यादव समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस विवाद के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रेनू तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विवाद में नया मोड़, रेनू तिवारी पर एफआईआर

Etawah के बकेवर थाने में रेनू तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर यादव समाज की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कीं। रेनू तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले ने ब्राह्मण और यादव समाज के बीच टकराव की स्थिति बना दी है।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

August 16, 2025
Jhansi

Jhansi में सनसनी: कुएं से बरामद हुई युवती की सिरकटी लाश, अब तक नहीं हुई शिनाख्त

August 16, 2025

कथावाचक पर छेड़खानी का आरोप

इस Etawah पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब रेनू तिवारी ने कथावाचक मुकुट मणि और उनके सहयोगी संत प्रसाद यादव पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। कथावाचक उनके घर भागवत कथा सुनाने आए थे। रेनू तिवारी का आरोप सामने आते ही दोनों कथावाचकों के खिलाफ पहले केस दर्ज हुआ। बाद में कथावाचकों पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने और जाति छिपाने का भी मामला दर्ज किया गया।

सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

रेनू तिवारी की अभद्र टिप्पणियों से सपा नेता और कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। सपा नेताओं ने बकेवर थाने में रेनू तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा का प्रतिनिधि मंडल इटावा एसएसपी से भी मिला जिसमें पार्टी के विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष शामिल थे। सपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा समाज में तनाव फैलाती है, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।

सियासी गर्मी तेज, नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं

इस पूरे Etawah  विवाद ने सियासी रंग भी ले लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कथावाचकों के पक्ष में बयान दिए, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। अब यह मामला इटावा से निकलकर प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Muzaffarnagar में सिसौना फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: केदारनाथ जा रहे चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

 

Tags: Etawah
Share196Tweet123Share49
Previous Post

JNU से बड़ी खबर! विदेशी छात्रों की फीस में हुई 80 फीसदी की कटौती, अब कितने देने होंगे पैसे?

Next Post

समोसों में बिकी इंसानियत? 6 समोसे लेकर रेप केस की फाइल बंद करने वाले अधिकारी पर उठे गंभीर सवाल

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Etah

समोसों में बिकी इंसानियत? 6 समोसे लेकर रेप केस की फाइल बंद करने वाले अधिकारी पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version