Thursday, January 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Govt का बड़ा फैसला: घर में बना सकेंगे ऑफिस, नर्सरी और होम स्टे को भी मिली राहत, जानिए शर्तें

उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉक्टर, वकील, सीए समेत सेवा प्रोफेशनल्स को घर में ऑफिस खोलने की अनुमति दी है। नर्सरी, क्रैच और होम स्टे वालों को भी राहत मिली है। इसके लिए पार्किंग का पर्याप्त प्रावधान जरूरी होगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Govt
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Govt Office from Home: उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉक्टर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे सेवा प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब ये प्रोफेशनल्स अपने घर का 25 प्रतिशत हिस्सा ऑफिस के रूप में उपयोग कर सकेंगे। साथ ही नर्सरी, क्रैच और होम स्टे संचालकों को भी अपने घर में काम करने की छूट दी गई है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी, बशर्ते कि पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई UP Govt  कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले के साथ एफ.ए.आर., बिल्डिंग ऊंचाई, ग्रुप हाउसिंग और पार्किंग के नियमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

घर में ऑफिस खोलने की मिली अनुमति

UP Govt  के नए नियमों के तहत अब डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने आवास का 25 प्रतिशत हिस्सा ऑफिस के रूप में उपयोग कर सकेंगे। इसी तरह, नर्सरी, क्रैच और होम स्टे संचालकों को भी यह सुविधा दी गई है। इसके लिए अतिरिक्त नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन शर्त रहेगी कि पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

RELATED POSTS

UP Govt Career Counselor Recruitment

यूपी के हर ब्लॉक में होगी 25 हजार सैलरी वाली नौकरी! छात्रों को तनाव से बचाएंगे करियर काउंसलर।

December 7, 2025
UP govt

UP govt में बदली सरकारी आवास नीति: कर्मचारियों को मिलेंगे फ्लैट, अधिकारियों को मिलेंगे बंगले

June 29, 2025

फ्लोर एरिया रेशियो में बड़ा बदलाव

प्रदेश में 45 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर फ्लोर एरिया रेशियो (एफ.ए.आर.) की अधिकतम सीमा समाप्त कर दी गई है। इससे ऊंची इमारतें बनाने का रास्ता खुल गया है। साथ ही 100-300 वर्ग मीटर वाले प्लॉट्स के लिए एफ.ए.आर. को 2.25 से बढ़ाकर 2.5 कर दिया गया है।

ग्रुप हाउसिंग के भूखंड में मिली राहत

ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए भूखंड क्षेत्रफल की सीमा घटा दी गई है। अब 2000 वर्ग मीटर की बजाय सिर्फ 1000 वर्ग मीटर बिल्ट-अप एरिया और 1500 वर्ग मीटर नॉन-बिल्टअप एरिया में ग्रुप हाउसिंग संभव होगी। बहु-इकाई वाले प्लॉट के लिए न्यूनतम क्षेत्रफल 150 वर्ग मीटर कर दिया गया है।

पार्किंग और ऊंचाई नियमों में ढील

बड़ी इमारतों के लिए पार्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोडियम पार्किंग और मैकेनाइज्ड ट्रिपल स्टैक पार्किंग की अनुमति दी गई है। 4000 वर्गमीटर से बड़े प्लॉट पर अलग से पार्किंग ब्लॉक बनाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अब 18 मीटर चौड़ी सड़कों पर भी शॉपिंग मॉल बनाए जा सकेंगे। 9 मीटर चौड़ी सड़कों पर बिना बेड वाले मेडिकल सेंटर और 7 मीटर चौड़ी सड़कों पर होटल और उद्योग खोलने की अनुमति दी गई है।

यह फैसले UP Govt में शहरी विकास को गति देने और छोटे व्यवसायियों को राहत देने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

Akhilesh Yadav की सुरक्षा में बड़ी चूक: आजमगढ़ में मंच की ओर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Tags: UP Govt
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Govt Career Counselor Recruitment

यूपी के हर ब्लॉक में होगी 25 हजार सैलरी वाली नौकरी! छात्रों को तनाव से बचाएंगे करियर काउंसलर।

by Mayank Yadav
December 7, 2025

UP Govt Career Counselor Recruitment: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके...

UP govt

UP govt में बदली सरकारी आवास नीति: कर्मचारियों को मिलेंगे फ्लैट, अधिकारियों को मिलेंगे बंगले

by Mayank Yadav
June 29, 2025

UP govt housing policy: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 8 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवास...

UP Govt

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम: उत्तर प्रदेश में खुलेंगे 71 नए सरकारी कॉलेज, युवाओं को मिलेगा फायदा

by Mayank Yadav
June 24, 2025

UP Govt Colleges 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।...

UP govt

UP govt education support: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना… 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानें आवेदन की प्रक्रिया

by Mayank Yadav
March 15, 2025

UP govt education support: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री...

UP govt

UP govt sugarcane price: योगी सरकार ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा झटका, नही बढ़ाया गन्ने का दाम

by Mayank Yadav
February 18, 2025

UP govt sugarcane price: उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को योगी सरकार ने बड़ा झटका दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25...

Next Post
राजा रघुवंशी हत्या मामला: बहन सृष्टि के किस बयान से बढ़ा बवाल,असम पुलिस ने क्यूं F I R दर्ज कर किया केस

राजा रघुवंशी हत्या मामला: बहन सृष्टि के किस बयान से बढ़ा बवाल,असम पुलिस ने क्यूं F I R दर्ज कर किया केस

Akhilesh Yadav

यूपी में स्कूल बंद, शराब की दुकानें खुल रहीं… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version