Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » राजा रघुवंशी हत्या मामला: बहन सृष्टि के किस बयान से बढ़ा बवाल,असम पुलिस ने क्यूं F I R दर्ज कर किया केस

राजा रघुवंशी हत्या मामला: बहन सृष्टि के किस बयान से बढ़ा बवाल,असम पुलिस ने क्यूं F I R दर्ज कर किया केस

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी बहन सृष्टि रघुवंशी और एक न्यूज एंकर के बयानों से नया विवाद खड़ा हो गया है। कामाख्या मंदिर में नरबलि का दावा करने पर असम पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

by SYED BUSHRA
04/07/2025

New Twist in Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। असम पुलिस ने उनकी मौसेरी बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वजह बना उनका एक पुराना वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राजा की हत्या असम के कामाख्या मंदिर में नरबलि के चलते हुई है। इस मामले में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की एंकर को भी नोटिस भेजा गया है।

कामाख्या मंदिर का नाम लेकर विवाद में फंसी सृष्टि

राजा के लापता होने और फिर हत्या की खबर के बाद सृष्टि रघुवंशी ने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी। लेकिन एक वीडियो में उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर का नाम लेते हुए नरबलि की आशंका जताई थी, जिसने पूरे मामले को धार्मिक और संवेदनशील बना दिया।पुलिस ने इस बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए सृष्टि पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बिना किसी पक्के सबूत के ऐसा बयान देना धार्मिक भावनाएं भड़का सकता है।

लाइव शो में नरबलि का जिक्र

एक न्यूज चैनल के लाइव शो में एंकर ने भी नरबलि की बात कही, जिस पर सृष्टि ने सहमति जताई। इसके बाद यह विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने कहा है कि दोनों ने बिना किसी धार्मिक अथॉरिटी या ऐतिहासिक प्रमाण के इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, जो सामाजिक माहौल को बिगाड़ सकते हैं।

RELATED NEWS

Raja Raghuvanshi murder case investigation update

Operation honeymoon update : सिर्फ लव ट्रायंगल नहीं, जांच में आए कई नए मोड़ अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी

June 17, 2025
सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

June 10, 2025

कामाख्या मंदिर प्रशासन का बयान

कामाख्या मंदिर के पुजारियों ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। पुजारी सरू डोलोई हिमाद्रि ने साफ कहा कि मंदिर में कभी भी नरबलि जैसी कोई परंपरा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि हर बार जब कोई घटना होती है, तो लोग बिना वजह मंदिर का नाम घसीट देते हैं, जो गलत है।

सृष्टि ने मांगी माफी

मामला तूल पकड़ने के बाद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा कि वह भावनाओं में बहकर ऐसा बोल गई थीं। उनका इरादा किसी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उनके भाई विपिन रघुवंशी ने भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे असम जाकर अपनी बात रखेंगे।

हत्या के मामले में नई जानकारियां

राजा की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सोनम और राजा शादी के बाद मेघालय हनीमून पर गए थे, जहां 23 मई को राजा लापता हो गए और 2 जून को उनकी लाश मिली।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सृष्टि

सृष्टि रघुवंशी पेशे से इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। पहले जहां लोग उनकी अपील का समर्थन कर रहे थे, वहीं अब उनके बयान को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Related Posts

Raja Raghuvanshi murder case investigation update

Operation honeymoon update : सिर्फ लव ट्रायंगल नहीं, जांच में आए कई नए मोड़ अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी

June 17, 2025
सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

June 10, 2025
Next Post
Akhilesh Yadav

यूपी में स्कूल बंद, शराब की दुकानें खुल रहीं… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला तेज

Gukesh

Gukesh का स्वर्णिम पल: शतरंज के शिखर पर ‘हीरो’ बनते युवा, मैग्नस कार्लसन की बादशाहत को चुनौती

UP Link Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे: यूपी में कनेक्टिविटी का नया अध्याय

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026

LATEST

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India