Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टीम इंडिया का टला बांग्लादेश दौरा , BCCI ने कहा- अब अगले साल होगा मुकाबला!

बांग्लादेश दौरे के स्थगित होने से अब क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। टीम इंडिया को वहां 3 वनडे मैच खेलने थे, जिनमें इन दोनों दिग्गजों के खेलने की उम्मीद थी।

by Gulshan
July 5, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
India vs Bangladesh 2025
Share on FacebookShare on Twitter

India vs Bangladesh 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा अब सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 5 जुलाई को इस बारे मेंआधिकारिक घोषणा की। यह निर्णय बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच आपसी सहमति के बाद लिया गया। दरअसल, टीम इंडिया को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाने थे। ये मैच 17 से 31 अगस्त के बीच निर्धारित थे।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “दोनों बोर्डों ने आपसी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की व्यस्तता और शेड्यूलिंग से जुड़ी दिक्कतों के कारण यह फैसला जरूरी हो गया था। BCB भारत की मेजबानी को लेकर उत्साहित है और 2026 में एक बेहतरीन सीरीज की उम्मीद की जा रही है। नई तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।”

RELATED NEWS

No Content Available

रोहित और विराट का करना पड़ेगा इंतजार

दौरे के स्थगित होने से क्रिकेट प्रेमियों को विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी देखने के लिए अब और इंतजार करना पड़ेगा। दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब वे केवल वनडे क्रिकेट में ही नजर आएंगे। चूंकि बांग्लादेश में खेले जाने वाले वनडे मैचों में उनके खेलने की संभावना थी, ऐसे में यह दौरा उनके फैंस के लिए खासा अहम था।

यह भी पढ़ें : लाडली बहनों को दिवाली का तोहफ़ा, सीएम मोहन यादव ने…

अब कोहली और रोहित को एक साथ खेलते देखने का मौका भारतीय दर्शकों को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मिल सकता है। तब तक के लिए फैंस को उनकी बल्लेबाज़ी का लुत्फ उठाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Tags: India vs Bangladesh 2025
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Modi Trinidad and Tobago Cultural and Bilateral Visit 2025

PM Modi का ऐतिहासिक त्रिनिदाद-टोबैगो दौरा, कैसे हुईं सांस्कृतिक रिश्तों की नई शुरुआत

Bahuda Yatra 2025 Jagannath Temple Return Journey

बहुदा यात्रा 2025 : भगवान जगन्नाथ की घर वापसी लाखों श्रद्धालु बनें साक्षी जानिए इस यात्रा की खासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist