गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Serial Killer Caught : दिल्ली-उत्तराखंड में कहर बरपाने वाला कैब ड्राइवरों का काल, कहां हुआ गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस ने सीरियल किलर अजय लांबा को गिरफ्तार किया, जो कैब ड्राइवरों की हत्या कर शव पहाड़ियों में फेंकता था। गैंग नेपाल में कैब बेचता था।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2025
in उत्तराखंड, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Dangerous Serial Killer Caught: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की आरकेपुरम टीम ने एक बेहद खतरनाक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार कैब ड्राइवरों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी का नाम अजय लांबा है, जिसे पुलिस ने दिल्ली के इंडिया गेट इलाके से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, अजय और उसका गैंग पिछले कई सालों से एक्टिव था और कैब ड्राइवरों को निशाना बना रहा था। ये लोग बहुत ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

कैसे करते थे वारदात?

गैंग का तरीका बेहद खतरनाक था। ये लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन रेंट पर कैब बुक करते थे और फिर ड्राइवर को उत्तराखंड की पहाड़ियों की ओर ले जाते थे। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर ड्राइवर को बेहोश कर देते थे। जब वह होश खो देता, तो उसका गला घोंटकर हत्या कर देते थे।

RELATED NEWS

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

जून 21, 2026
Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

जून 20, 2026

हत्या के बाद शव को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जैसी जगहों के गहरे खड्डों में फेंक दिया जाता था, ताकि लाशें कभी न मिलें। इसके बाद ये लोग मृत ड्राइवर की कैब को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों में बेच देते थे।

अब तक कितनी हत्याएं?

पुलिस जांच में अब तक चार ड्राइवरों की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से सिर्फ एक ड्राइवर का शव बरामद हुआ है, बाकी तीन शवों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि यह गैंग और भी कई लापता कैब ड्राइवर केसों में शामिल हो सकता है।

नेपाल में छिपा रहा आरोपी

अजय लांबा करीब 10 साल तक नेपाल में छुपा रहा। वहां उसने एक स्थानीय युवती से शादी भी कर ली थी। वह पहले भी दिल्ली में ड्रग्स तस्करी और ओडिशा में डकैती जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

बाकी आरोपी कौन हैं?

इस केस में धीरेंद्र और दिलीप पांडे नाम के दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह का एक और सदस्य धीरज अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस की अगली कार्रवाई

फिलहाल पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने में जुटी है। दिल्ली, उत्तराखंड और नेपाल तक फैले इस गैंग के सभी संपर्कों की जांच की जा रही है। अजय लांबा से गहराई से पूछताछ हो रही है ताकि बाकी मामलों की भी परतें खुल सकें।

Tags: delhi crime newsSerial Killer Arrest
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

Shahdara Railway Station Murder Case: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक मामूली विवाद ने बड़ा और दुखद रूप ले...

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Delhi Doctor Murder Case update: दक्षिण दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार को हुई एक हत्या ने लोगों को...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026

Crime news:दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक...

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

by SYED BUSHRA
जनवरी 7, 2026

Laxmi Nagar Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर...

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026

Delhi Laxmi Nagar Case: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई...

Next Post
Raj Thackeray Uddhav Thackeray Vijay Rally Maharashtra Politics

क्यों एक मंच पर आए राज और उद्धव , BJP ने बताया चुनावी हथकंडा, राज ने किससे मांगी माफ़ी

Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist