Monday, November 16, 2026 9:29 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » क्यों एक मंच पर आए राज और उद्धव , BJP ने बताया चुनावी हथकंडा, राज ने किससे मांगी माफ़ी

क्यों एक मंच पर आए राज और उद्धव , BJP ने बताया चुनावी हथकंडा, राज ने किससे मांगी माफ़ी

करीब 20 साल बाद राज और उद्धव ठाकरे ने एक मंच साझा कर त्रिभाषा फॉर्मूला का विरोध किया। बीजेपी ने इस एकता को चुनावी हथकंडा बताया और कहा कि ये मराठी भाषा नहीं, सत्ता की राजनीति है।

by SYED BUSHRA
07/07/2025
Raj Thackeray Uddhav Thackeray Vijay Rally Maharashtra Politics

Thackeray Brothers Together Again: मुंबई के वर्ली डोम में शनिवार को महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा दृश्य देखने को मिला। करीब 20 साल बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने एक ही राजनीतिक मंच साझा किया। यह मौका था हिंदी अनिवार्यता के विरोध में आयोजित ‘विजय रैली’ का। इस रैली में राज ठाकरे ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए त्रिभाषा फॉर्मूला पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह फॉर्मूला दरअसल मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की योजना का हिस्सा था। उन्होंने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में कहा कि मराठी लोगों की एकता ने सरकार को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

रैली खत्म होने के बाद राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उन लोगों से माफी मांगी, जिनका नाम वे मंच से नहीं ले पाए। उन्होंने अपने संदेश में लिखा।

“हिंदी अनिवार्यता के खिलाफ मराठी लोगों ने जो एकजुट होकर सरकार को झुका दिया, वो काबिल-ए-तारीफ है। इस विजय सभा में मैं कुछ महत्वपूर्ण लोगों का जिक्र नहीं कर पाया, इसके लिए माफ़ी चाहता हूं। मैं मराठी चैनलों, अखबारों, सामाजिक संगठनों, दबाव समूहों और कलाकारों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मराठी पहचान के लिए आवाज़ उठाई। हमारी ये एकता ऐसे ही बनी रहे।”

RELATED NEWS

Kunal Kamra controversial comment

Mumbai news : कुणाल कामरा की कौन सी टिप्पणी पर मचा हुआ है हंगामा,खार पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस

March 25, 2025

क्या बोले राज ठाकरे और कुमार विश्वास?

रैली के दौरान राज ठाकरे ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो काम कर दिया, वो शायद बालासाहेब ठाकरे भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की थी, लेकिन मराठी जनता की एकता के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा।

उधर, कवि और नेता कुमार विश्वास ने भी इस एकता पर चुटकी लेते हुए कहा “जो काम सियासत और विरासत नहीं कर सकी, वो वक्त ने कर दिखाया।”

BJP ने बताया चुनावी ड्रामा

इस रैली के तुरंत बाद बीजेपी नेता आशीष शेलार ने ठाकरे भाइयों पर तंज कसते हुए कहा कि ये कोई भाषाई आंदोलन नहीं बल्कि चुनाव जीतने की चाल है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भाषा की आड़ में चुनावी खेल खेला जा रहा है। भाजपा से डर कर अब ये दोनों भाई भाई बन गए हैं।”

शेलार ने यह भी कहा कि ये लड़ाई मराठी भाषा के लिए नहीं बल्कि आगामी महानगरपालिका चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सत्ता पाने की हड़बड़ी है, न कि जनता की भावनाओं के लिए।

Related Posts

Kunal Kamra controversial comment

Mumbai news : कुणाल कामरा की कौन सी टिप्पणी पर मचा हुआ है हंगामा,खार पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस

March 25, 2025
Next Post
Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

Chandrashekhar

Chandrashekhar ने दी खुली चुनौती: कहा- मेरी सांसदी चली जाए, पर स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा

lutyens Delhi में अलवर राजघराने का नया ठिकाना किसने खरीदा 100 करोड़ का बंगला, रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा

lutyens Delhi में अलवर राजघराने का नया ठिकाना किसने खरीदा 100 करोड़ का बंगला, रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा

POPULAR POST

Bhai Dooj 2026 Date

Bhai Dooj 2026 Date: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय

November 9, 2026
दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

November 10, 2026
Bhai Dooj Wishes 2026

Bhai Dooj 2026 :भाई दूज पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते को बताया प्रेम और विश्वास का प्रतीक

November 10, 2026
Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India