गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बांके बिहारी कॉरीडोर पर सपा प्रमुख का बड़ा सवाल, कॉरीडोर के नाम पर जमीन हड़पने की तैयारी कर रही बीजेपी

मथुरा-वृंदावन कॉरीडोर को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि इस परियोजना से बृज की आस्था को चोट पहुंचेगी, मंदिर तोड़े जाएंगे और लोगों के घर-रोजगार उजड़ जाएंगे।

by Mayank Yadav
जुलाई 7, 2025
in TOP NEWS, लखनऊ
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav On Brij heritage/आशुतोष अग्निहोत्री/ नोएडाः: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मथुरा- वृंदावन कॉरीडोर पर बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार वृंदावन कॉरीडोर के नाम पर बृज के पौराणिक स्वरूप को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. मथुरा- वृंदावन में लोग कुंज गलियों को देखने आते हैं. कारीडोर आस्था पर चोट है. इससे बृज का स्वरूप बदलेगा, सैकड़ों मंदिर तोड़े जाएंगे.. लोग बेरोजगार होंगे, उनके घर उजड़ेंगे. बीजेपी का पाप उसे ले डूबेगा.. कृष्णनगरी के लोग उनकी आस्था को चोट पहुंचाने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे…यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गेरूआ कपड़े पहनने से कोई सनातनी नहीं बन जाता.. ये लोग लड़ाने वाले हैं.. और संत की यह परिभाषा नहीं है…

वृंदावन की कुंज गलियां आस्था है हमारी

लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान Akhilesh Yadav ने कहा कि योगी सरकार ने बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर बनाने के नाम पर हजारों लोगों के घर तोड़ दिए. कॉरीडोर में पड़ने वाले सैकड़ों मंदिर तोड़ दिए.. कॉरीडोर ने बनारस के स्वरूप को भंग कर दिया है. यह सब केंद्र की मोदी सरकार के उद़योगपति मित्रों को खुश करने के लिए किया गया. अब अगली बारी मथुरा- वृंदावन की बारी है. सरकार वहां कॉरीडोर बनाने जा रही है. लेकिन बांकेबहारी के नाम पर लोगों को बर्बाद करने की तैयारी हैं.

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

वृंदावन की कुंज गलियों में लोग कान्हा और राधा के प्रेम की झलक देखने आते हैं.. वहां की कुंज गलियां हमारी आस्था की गलियां हैं. उनका हेरिटेज वैसा ही रहना चाहिए. कुंज गली में राधा के प्रेम के सैकड़ों गीत बने हैं. इसलिए बात रास्ते के पतले और चौड़े की नहीं है. कई देशों में रास्ते देखे हैं, बात रास्तों की नहीं सिस्टम की है. ये लोग लखनऊ में मैनेजमेंट नहीं सही कर पा रहे. लखनऊ में नाले चोक हैं, खुद मुख्यमंत्री अपने घर की ओर नहीं जा पाते.. लेकिन इन्हें वृंदावन में कारीडोर बनाना है..

जमीन कब्जाने की चल रहीं परियोजनाएं

Akhilesh Yadav ने कहा कि कैसे जमीन पर कब्जा करें, मुआवजा के नाम पर जमीन कब्जाएं, बेचें, कैसे छोटी दुकानों को मटियामेट कर दें. कैसे स्थानीय कलाकृति की दुकानें उजाड़ें, उन पर इतना दबाव बना दें कि लोग अपना घर छोड़कर चले जाएं. यह सब बीजेपी के लोगों की पंचवर्षीय योजनाएं हैं. अपने उद़योगपति मित्रों को खुश करने व उन्हें जमीने देने के लिए ये लोग योजनाएं लाते हैं और फिर पर्दे के पीछे से उन्हें जमीन दे देते हैं..

कावंडि़यों की चिंता नहीं

Akhilesh Yadav ने कहा कि इन लोगों को गोरखपुर में हजारों करोड़ का कॉरीडोर बनाने के लिए पैसे हैं, लेकिन कांवडि़यों के लिए कॉरीडोर बनाने में परेशानी है. जब भी कांवड़ यात्रा शुरू होती है, ऐ लोग घोषणाएं करते हैं, लेकिन उसके बाद भूल जाते हैं. अगर नहीं भूलते तो कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों को भड़कानें का काम.. इस बार भी दुकानों पर नाम लिखने का शिगूफा छोड़ दिया है..

नीतीश अब सीएम भी नहीं बन पाएंगे

Akhilesh Yadav ने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान यूपी के घोटालों को जनता के सामने लाएंगे. हम वहां लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की मदद करेंगे.. नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि बीजेपी के लोग इस बार उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले, हम बिहार की जनता को यह सब बताएंगे.. हम नीतीश को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन अब वे सीएम पद से ही रिटायर हो जाएंगे….

मां के नाम पेड़ से आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मिशन 2027 से पहले योगी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक

Tags: Akhilesh Yadav
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Next Post
Mathura

कौन है वो होमगार्ड जिसने डीएम-एसएसपी तक को रोक दिया? पुलिस कप्तान ने खुद किया बड़ा ऐलान!

Muzaffarnagar

कांवड़ पर थूकने से मचा बवाल, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In