• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 28, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Agra में पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, ऑफिस में मिले खून से सने चिथड़े, कारणों पर सस्पेंस बरकरार

आगरा के अवधपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार रात पंप मैनेजर पिंटू ने ऑफिस में खुद को गोली मार ली। मौके पर खून से सने चिथड़े बिखरे मिले। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी है।

by Mayank Yadav
July 8, 2025
in Latest News, आगरा
0
Agra
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra suicide case: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदला-बिचपुरी मार्ग पर स्थित अवधपुरी पेट्रोल पंप पर पिंटू (25) नामक युवक ने ऑफिस में खुद को कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। घटना से पूरे पंप पर हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही अन्य कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे, जहां मैनेजर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटनास्थल से पुलिस को चौंकाने वाले चिथड़े मिले हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा के जरिए आत्महत्या की वजह तलाश रही है।

पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तनाव में था पिंटू

जानकारी के अनुसार, मृतक पिंटू आगरा के बोदला स्थित भगवती विहार का निवासी था और दो वर्षों से अवधपुरी पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ उसी के कंधों पर था। रविवार रात वह रोज की तरह घर से ड्यूटी पर निकला था और करीब रात डेढ़ बजे ऑफिस में उसने खुद को गोली मार ली। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन आत्महत्या जैसी किसी बात की कल्पना भी नहीं की थी।

Related posts

Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025

तमंचे की उपलब्धता और आत्महत्या की वजहें बनीं सवाल

Agra पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है कि घटना आत्महत्या की है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिंटू के पास तमंचा कहां से आया। क्या वह किसी खतरे की आशंका से डर रहा था या किसी दबाव में था? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और डीवीआर कब्जे में लिया गया है। वहीं पिंटू का मोबाइल लॉक है, जिसे एक्सपर्ट की मदद से अनलॉक किया जाएगा ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने लाई जा सके।

कर्मचारियों में डर का माहौल, पंप पर सन्नाटा

पंप पर ड्यूटी दे रहे दो अन्य कर्मचारी घटना के बाद से ही डरे हुए हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर वे ऑफिस में पहुंचे थे और खून से लथपथ मैनेजर का शव देख उनकी चीखें निकल गई थीं। सूचना मिलते ही Agra पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से पंप पर सन्नाटा पसरा है। कई स्थानीय लोग और मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन अभी भी गहरे सदमे में हैं।

मोबाइल की पड़ताल से खुल सकता है राज

Agra पुलिस को उम्मीद है कि पिंटू के मोबाइल में वह क्लू मिल सकता है जो आत्महत्या की गुत्थी सुलझा दे। क्या किसी से विवाद हुआ था, या किसी तरह की धमकी मिल रही थी, ये सभी पहलू Agra पुलिस खंगाल रही है। अभी तक की पूछताछ में परिजनों ने किसी रंजिश या दुश्मनी की बात नहीं कही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल अनलॉक होने के बाद ही पूरे मामले पर स्पष्टता आ सकेगी। फिलहाल जांच जारी है।

पटना में खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर गिरफ्तार, सप्लायर एनकाउंटर में ढेर

Tags: Agra
Share196Tweet123Share49
Previous Post

यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

Next Post

मुख्यमंत्री योगी और इसरो अध्यक्ष के बीच अहम बैठक क्या प्रदेश को मिल सकता है अपना सैटेलाइट

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Uttar Pradesh lightning warning satellite

मुख्यमंत्री योगी और इसरो अध्यक्ष के बीच अहम बैठक क्या प्रदेश को मिल सकता है अपना सैटेलाइट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

August 28, 2025
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

August 28, 2025
UP T20 League

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

August 28, 2025
Big changes from 1st September 2025 in India

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

August 28, 2025
UP Census 2026

UP Census 2026: तैयारियों की होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, अक्टूबर-नवंबर में प्री-टेस्ट से परखा जाएगा सिस्टम

August 28, 2025
Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025
Rojgar Mahakumbh Lucknow job fair employment opportunities

Rojgar Mahakumbh: दूसरे दिन भी हजारों युवाओं को मिली नौकरी,अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी ऑफर लेटर दिए

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version