रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मुख्यमंत्री योगी और इसरो अध्यक्ष के बीच अहम बैठक क्या प्रदेश को मिल सकता है अपना सैटेलाइट

मुख्यमंत्री और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन की मुलाकात में उत्तर प्रदेश के लिए अलग सैटेलाइट बनाने की योजना पर चर्चा हुई। यह सैटेलाइट बिजली गिरने की चेतावनी देकर जान-माल की रक्षा करेगा।

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh lightning warning satellite
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh to Get Dedicated Satellite: उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से हर साल सैकड़ों लोगों की मौत चिंता का विषय बनी हुई है। इसी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के लिए अलग से सैटेलाइट लॉन्च करने की संभावना पर चर्चा हुई, ताकि बिजली गिरने जैसी आपदाओं से पहले ही चेतावनी दी जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके। इस मुलाकात में इसरो अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को रिमोट सेंसिंग तकनीक से जुड़ी अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

सितम्बर 9, 2026

उन्होंने बताया कि रिमोट सेंसिंग का इस्तेमाल मौसम की सटीक जानकारी देने, जंगलों की निगरानी करने, भूजल स्तर जानने, नक्शा बनाने और जलवायु परिवर्तन का विश्लेषण करने जैसे कई क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस तकनीक से राज्य के विकास में नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

बिजली गिरने से मौतों पर सीएम ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर साल औसतन 300 लोग बिजली गिरने से अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने इस समस्या को गंभीर बताते हुए इसरो अध्यक्ष से अनुरोध किया कि प्रदेश के लिए ऐसा सैटेलाइट तैयार किया जाए जो बिजली गिरने से पहले चेतावनी देने में सक्षम हो। मुख्यमंत्री का मानना है कि अगर समय रहते लोगों को जानकारी मिल जाए तो जान-माल का नुकसान काफी हद तक रोका जा सकता है।

इसरो अध्यक्ष ने दिया भरोसा

डॉ. वी. नारायणन ने मुख्यमंत्री के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि इस विषय पर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसरो इस दिशा में काम करेगा और प्रदेश के लिए ऐसी तकनीक विकसित करेगा जिससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।

नई तकनीक से विकास के रास्ते खुलेंगे

इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग कृषि, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उम्मीद है कि अगर यह सैटेलाइट प्रोजेक्ट पूरा होता है तो उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जिसका अपनी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अलग सैटेलाइट होगा।

Tags: ISRO ProjectsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Next Post
Moradabad

UP Panchayat elections में भाजपा का नया दांव: मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी, अल्पसंख्यक मोर्चे को मिली जिम्मेदारी

Nand Gopal Nandi

सियासी बवंडर में फंसी योगी सरकार: मंत्री नंद गोपाल नंदी और ब्यूरोक्रेसी के बीच आर-पार की लड़ाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In