बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CAQM बैठक से पहले आतिशी का हमला, बोली – “पुराने वाहनों पर बीजेपी कर रही ड्रामा!”

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

by Gulshan
जुलाई 8, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते छह महीनों में भाजपा ने दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी बिजली कटौती, कभी स्कूल फीस में बढ़ोतरी और अब 10 साल पुराने निजी वाहनों पर रोक — दिल्ली की जनता हर मोर्चे पर परेशानी झेल रही है।

आतिशी ने कहा कि मध्यमवर्ग के लिए एक निजी गाड़ी खरीदना एक सपना होता है, खासकर महिलाओं के लिए जो सार्वजनिक परिवहन में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की चार-इंजन सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है, इसलिए महिलाएं मजबूर होकर निजी वाहन लेती हैं। लेकिन अब उन्हीं पुराने वाहनों को बिना किसी तर्क के बैन कर दिया गया, चाहे वे अच्छी हालत में हों या नहीं।

RELATED NEWS

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026
Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

सितम्बर 8, 2026

अतिशी ने बीजेपी पर साधा निशाना 

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा सरकार ने यह सोचने की ज़रूरत नहीं समझी कि कोई गाड़ी कितनी चली है, उसकी हालत क्या है? सिर्फ “पुरानी” होने के नाम पर गाड़ियों को बंद करने का फ़ैसला जनविरोधी है। आतिशी ने भाजपा पर स्क्रैप डीलरों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि 62 लाख लोगों को नई गाड़ी खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है। यह पूरा निर्णय एक सोची-समझी साज़िश का हिस्सा है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ पड़े और चंद कारोबारी फायदे में रहें।

उन्होंने यह भी तंज कसा कि भाजपा के मंत्री अब CAQM को चिट्ठी लिखकर जनता के बीच सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि केंद्र से लेकर दिल्ली तक सभी अहम संस्थाओं पर भाजपा का ही नियंत्रण है। उन्होंने इस व्यवहार की तुलना फिल्म ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ से करते हुए कहा कि सब एक-दूसरे को फोन कर रहे हैं, जबकि उनके पास पाबंदी हटाने की पूरी ताकत है।

“चार इंजन की सरकार और फिर भी दिल्ली बेहाल”

आतिशी ने कहा कि भाजपा के पास केंद्र, एमसीडी, एलजी और सीएक्यूएम – सभी जगहों पर सत्ता है। जब भाजपा सिर्फ 8 दिनों में अध्यादेश ला सकती है, तो जनता के हित में कानून लाने में देरी क्यों? दिल्ली जल बोर्ड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वर्षों पहले जल बोर्ड को 50 करोड़ रुपये तक के फैसले लेने की स्वायत्तता दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने वो अधिकार भी छीन लिए। फिर भी आम आदमी पार्टी ने काम करके दिखाया, जबकि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार आज भी जनता के काम नहीं कर पा रही।

यह भी पढ़ें : यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल गाजियाबाद में FIR…

विधवा पेंशन घोटाले पर आरोपों के जवाब में आतिशी ने कहा कि भाजपा पहले ही 25,000 जरूरतमंद महिलाओं की पेंशन बंद कर चुकी है, अब बहाने बनाकर 60,000 और महिलाओं की पेंशन रोकने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन उन्हीं को मिलती है जो सबसे ज़्यादा असहाय होते हैं — जिनके पास बस तक का किराया नहीं होता। भाजपा गरीब विरोधी नीतियों को छुपा नहीं पा रही, अब उनका असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post
Entertainment news : काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ को दर्शकों का कैसा मिल रहा रिस्पॉन्स,जानिए अब तक कितनी हुई कमाई

Entertainment news : काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' को दर्शकों का कैसा मिल रहा रिस्पॉन्स,जानिए अब तक कितनी हुई कमाई

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा की तैयारियां पूरी, कब होगा Exam

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा की तैयारियां पूरी, कब होगा Exam

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In