Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल: गाजियाबाद में FIR दर्ज, जांच तेज

यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल: गाजियाबाद में FIR दर्ज, जांच तेज

आईपीएल विजेता टीम RCB के गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यश को नोटिस भेजा गया है।

by Mayank Yadav
08/07/2025
Yash Dayal

Yash Dayal sexual assault case: आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद में एक युवती ने यौन शोषण, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, युवती पिछले पांच साल से यश के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने शादी का झांसा देकर शोषण करने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है। यश को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया है। इस मामले ने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है, वहीं बीसीसीआई और आरसीबी अभी तक चुप हैं।

पीड़िता का आरोप: वादा, धोखा और उत्पीड़न

शिकायतकर्ता युवती ने कहा कि 2019 में यश दयाल से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई। धीरे-धीरे रिश्ता गहराया और यश ने उसे शादी का वादा किया। उसने यह भी दावा किया कि यश ने उसे अपने परिवार से मिलवाया, जिससे उसे भरोसा हुआ कि यह रिश्ता गंभीर है। लेकिन अचानक यश ने शादी से इनकार कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि यश ने न केवल मानसिक शोषण किया, बल्कि मारपीट भी की और उसे आर्थिक रूप से निर्भर बनाकर पैसे भी लिए। उसने व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो जैसे कई डिजिटल सबूत पुलिस को सौंपे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस की जांच तेज, यश को भेजा नोटिस

गाजियाबाद पुलिस ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 21 जून को दर्ज शिकायत के आधार पर 6 जुलाई को युवती का बयान लिया और आईपीसी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं और यश को बयान के लिए बुलाया गया है।

हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इसे संवेदनशील मामला मानते हुए उच्चाधिकारियों की निगरानी में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों की पुष्टि के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Yash Dayal का पक्ष और परिवार की प्रतिक्रिया

Yash Dayal की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके पिता ने मीडिया से बात करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वे पीड़िता को जानते तक नहीं हैं। परिवार इस मामले में फिलहाल सार्वजनिक टिप्पणी से बच रहा है और कानूनी सलाह के अनुसार आगे की रणनीति बना रहा है।

सोशल मीडिया पर बंटा जनमत

पीड़िता ने Yash Dayal के साथ अपनी तस्वीरें और बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए, जिससे मामला चर्चा में आ गया। कुछ यूजर्स ने युवती के समर्थन में न्याय की मांग की है, वहीं कई यश दयाल के समर्थन में सामने आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं।

यश दयाल का क्रिकेट करियर और पुराने विवाद

प्रयागराज निवासी Yash Dayal 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। 2025 में RCB को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अब तक उनके नाम 43 आईपीएल विकेट हैं।

हालांकि, 2023 में वे एक और विवाद में फंसे थे जब उन्होंने कथित रूप से मुस्लिम विरोधी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी। बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि वह स्टोरी उन्होंने खुद नहीं डाली थी।

क्या होगा आगे?

पुलिस की जांच, यश दयाल का बयान और डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि इस मामले की दिशा तय करेगी। बीसीसीआई और RCB इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। अगर आरोप साबित होते हैं तो यश का क्रिकेट करियर संकट में आ सकता है। खेल प्रेमी इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और यश के पक्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

“ऐसी सजा देंगे कि मिसाल बन जाएगी!” छांगुर बाबा पर सामने आया सीएम योगी का पहला बयान

Related Posts

No Content Available
Next Post
Special Trains for Mudiya Mela in Mathura

Mudiya Mela में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ रेलवे ने बढ़ाई कितनी ट्रेनें, मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी

Lucknow News

लखनऊ में फिर जेवर घोटाला, 43 लाख के असली जेवर निकालकर रख दिए नकली

Waterproof smartphones with IP69 rating for rainy season 2025

Waterproof Smartphones : बारिश और धूल में रहें बेफिक्र जानिए पानी में भी काम करने वाले स्मार्टफोन

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India