Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

7 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट: Delhiसे लेकर उत्तर भारत तक IMD की चेतावनी, जानिए कहां-कहां रहेगा असर

देश के अधिकांश हिस्सों में आगामी 7 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर राहत कार्यों की तैयारी तेज कर दी है। नागरिकों को मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 11, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Weather: देश के बड़े हिस्से में एक बार फिर मानसून का असर तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 से 16 जुलाई तक उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Delhi में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जहां अगले 7 दिन तक बारिश का दौर बना रहेगा। इस बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। जानिए कहां-कहां रहेगा इस अलर्ट का असर।

उत्तर भारत: बारिश से जनजीवन प्रभावित, अलर्ट जारी

Delhi-एनसीआर में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है और अगले 7 दिन तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 11 से 16 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी है। इन पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 और 16 जुलाई को तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

RELATED POSTS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025
दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

November 26, 2025

मध्य भारत और पूर्वोत्तर में तेज बारिश का सिलसिला

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 और 12 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ओडिशा और झारखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर के राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा—में 11 से 16 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।

पश्चिम भारत: गुजरात-गोवा में अलर्ट, घाट क्षेत्रों पर नजर

मौसम विभाग ने गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए 13 और 14 जुलाई को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी इस दौरान भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। महाराष्ट्र के मध्य और तटीय इलाकों में भी पानी भरने की समस्या बढ़ सकती है। कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे दक्षिण भारत के मौसम में भी नमी बनी रहेगी।

जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा भी मंडराया

बारिश से जहां कृषि क्षेत्र में लाभ की उम्मीद जगी है, वहीं नदियों और जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और गोदावरी जैसी नदियों के किनारे बसे इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कई राज्यों में राहत और बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वह नदी किनारे जाने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

सपा के तीन बागी विधायक विधानसभा से असंबद्ध घोषित, अखिलेश यादव ने किया था निष्कासित

 

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
Vastu mistakes to avoid in Sawan

Savan Vastu tips : सावन में इन 5 गलतियों से बचें, वरना शिव जी की कृपा हो सकती है कम

Ambedkar Nagar

बाइक चोरों का बड़ा जाल बेनकाब: Ambedkar Nagar ने पकड़े पिता-पुत्र और कबाड़ी, 50 बाइक बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist