मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

उत्तर प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, प्रदेश के मौजूदा चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह इसी महीने 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं।

by Vinod
जुलाई 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े बदलाव होने वाले है। जहां बीजेपी को नया यूपी अध्यक्ष मिलेगा तो वहीं सूबे की कुर्सी पर नया प्रमुख सचिव बैठेगा। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल इसी माह 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसको लेकर सत्ता के गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। 5 कालीदास मार्ग से लेकर दिल्ली दरवार में भी सीनियर आईएएस अफसरों की चहलकदमी बढ़ गई है।

मनोज कुमार सिंह ने जून 2024 में प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी और भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आई है। मनोज कुमार सिंह योगी आदित्यनाथ की पहली पसंद है। लेकिन, सेवा विस्तार दिल्ली सरकार के हाथ में है। उनकी दूसरी पसंद एसपी गोयल हैं। जिनके चीफ सेक्रेटरी बनने की प्रबल संभावना है। हालांकि, गोयल हमेशा योगी के विरोधियों के निशाने पर रहते हैं।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

जानकार बताते हैं कि मौजूदा मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिले, इसके लिए भी अंदरखाने पैरवी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी भी चाहते हैं कि मनोज कुमार को एक्सटेंशन मिले। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया। ऐसे में मौजूदा सीएम का कार्यकाल बढ़ना न के बराबर है। अगर मनोज कुमार सिंह को एक्सटेंशन नहीं मिलता तो यूपी को नया प्रमुख सचिव मिलेगा। रेस में कई सीनियर आईएएस अफसरों के नाम बताए जा रहे हैं। सूची में पहले स्थान पर एसपी गोयल बताए जा रहे हैं।

आईएएस शशि प्रकाश गोयल फिलहाल अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन एवं संपदा एवं प्रोटोकॉल विभाग, अपर स्थानिक आयुक्त, की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लखनऊ निवासी गोयल 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। इसके बाद नाम आता है आईएएस देवेश चतुर्वेदी का। 1989 बैच के अफसर देवेश भी यूपी कैडर से हैं। वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय में सचिव के तौर पर अपनी भूमिकाएं अदा कर रहे हैं। ऐसे में उनका यूपी लौटकर मुख्य सचिव बनना फिलहाल आसान नहीं हैं। चूंकि वह 1989 बैच के उन चुनिंदा अफसरों में से एक हैं, जो अभी तक सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं, ऐसे में उनके नाम की चर्चा है।

एसपी गोयल और देवेश चतुर्वेदी के बाद आईएएस दीपक कुमार का नाम चर्चा में है। वर्ष 2023 से ए.सी.एस., वित्त, संस्थागत, वित्त एवं बाह्य सहायतित परियोजना विभाग एवं आयुक्त, वित्त, माध्यमिक शिक्षा , बेसिक शिक्षा , अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग प्रशासनिक न्यायाधिकरण-एक और एपीसी की भूमिका निर्वहन कर रहे दीपक कुमार सन 1990 बैच के अफसर हैं। मूलतः पटना से दीपक की गिनती ब्यूरोक्रेसी में ईमानदार अधिकारियों में होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दुर्गा शंकर मिश्र की तरह मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या उनकी जगह उपरोक्त तीन नामों में से कोई राज्य के मुख्य सचिव की भूमिका में 1 अगस्त से आएगा।

ये तो हुए वह नाम, जिनमें किसी एक को यूपी का सीएस बनाया जा सकता है। लेकिन प्रदेश में सीएस की नियुक्ति कैसे होती है। उसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग यानी की यूपीएससी हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। इस परीक्षा के जरिए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सहित कई पदों पर भर्तियां की जाती हैं। से पद सरकारी सेवा की कैटेगरी ‘ए’ में आते हैं और इन्हें सबसे प्रतिष्ठित सरकारी सेवा माना जाता है। परीक्षा पास करने के बाद रैंक और नंबर के अनुसार पद दिया जाएगा।

आईएएस अधिकारी की तैनाती पहले एसडीएम, प्राधिकरण का मुख्य विकास अधिकारी और फिर डीएम पद पर की जाती है। लगातार 25 साल की सेवा के बाद इन्हें सचिव से प्रमुख सचिव बनाया जाता है। 25 साल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आईएएस अधिकारियों को इसमें प्राथमिकता दी जाती है। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक होती है और और कार्यों की समीक्षा के बाद प्रमुख सचिव बनने वाले आईएएस अधिकारियों का नाम तय किया जाता है। उसके बाद राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए जाते हैं।

Tags: CM Yogi AdityanathManoj Kumar Singh retirementUP Chief Secretary
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Shubhanshu Shukla returns from space

Axiom-4 :शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान, वैज्ञानिक खोजों के साथ धरती पर कब लौटेंगे

इस गर्ल की लाल रूमाल ने शुभमन गिल की बदल दी किस्मत, ‘द प्रिंस’ की युवा बिग्रेड अंग्रेजों से कुछ ऐसे वसूल रही ‘लगान’

इस गर्ल की लाल रूमाल ने शुभमन गिल की बदल दी किस्मत, ‘द प्रिंस’ की युवा बिग्रेड अंग्रेजों से कुछ ऐसे वसूल रही ‘लगान’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In