रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Operation Kaalnemi: उत्तराखंड में फर्जी बाबाओं पर धामी सरकार का वार जानिए कितने फर्जी साधु अब तक हुए गिरफ़्तार

सीएम धामी के 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत उत्तराखंड में 200 से ज्यादा फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी हुई है। इस कदम को सोशल मीडिया पर समर्थन मिला, लेकिन कुछ लोगों ने पारदर्शिता पर सवाल भी उठाए हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2025
in उत्तराखंड
Uttarakhand News, Social Impact
Share on FacebookShare on Twitter

Operation Kaalnemi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाखंडी बाबाओं के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की शुरुआत की, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अब तक 200 से ज्यादा फर्जी साधु हिरासत में लिए जा चुके हैं।

क्या है ‘ऑपरेशन कालनेमि’?

उत्तराखंड की देवभूमि में इन दिनों एक खास मुहिम जोर पकड़ रही है, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन कालनेमि’। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मकसद है।धार्मिक चोला ओढ़कर लोगों को ठगने वाले फर्जी बाबाओं और ढोंगियों को पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना। यह अभियान पांच दिन पहले शुरू हुआ और अब तक 200 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा चुका है। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जो खुद को साधु-संत बताकर लोगों को धोखा दे रहे थे।

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

अगस्त 12, 2026
नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026

सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त समर्थन

‘ऑपरेशन कालनेमि’ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर खूब सराहना मिल रही है। #OperationKaalnemi हैशटैग लंबे समय तक ट्रेंड में बना रहा। कई यूजर्स ने सीएम धामी को ‘धर्म का सच्चा रक्षक’ बताया, वहीं कुछ लोगों ने मांग की कि यह अभियान देशभर में चलाया जाना चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक प्रचार भी करार दिया और सरकार से पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

14 जुलाई को सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर न्यूज क्लिपिंग साझा करते हुए कहा,

“हमारी सरकार भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड की धरती पर किसी भी प्रकार का धार्मिक धोखा या छल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उनके मुताबिक, अब तक 100 से ज्यादा ढोंगी लोग कानून की गिरफ्त में आ चुके हैं।

विरोध और सवाल भी उठे

जहां एक तरफ इस अभियान को जनता का समर्थन मिला, वहीं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करते समय धार्मिक स्वतंत्रता और कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है, ताकि किसी समुदाय विशेष को निशाना न बनाया जाए।

बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी

अभियान के दौरान सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति रूकन रकम उर्फ शाह आलम को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध रूप से भारत में रह रहा था। उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे जल्द ही बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

अब देखना यह है कि ये अभियान कितनी दूर तक जाता है। क्या वाकई इससे आस्था के नाम पर चल रही ठगी रुकेगी? या फिर यह भी कुछ समय बाद ठंडा पड़ जाएगा?

Tags: Social ImpactUttarakhand News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Haridwar Kanwar Yatra :हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के...

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Next Post
Fauja Singh death and life story of India’s oldest marathon runner

Fauja Singh Death: दौड़ की दुनिया के सितारे फौजा सिंह नहीं रहे 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में हुआ निधन

Shubhanshu Shukla

वेलकम बैक शुभांशु! अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे भारत के लाल, समंदर में लैंड हुआ 'ग्रेस' यान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist