शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

युवराज एंड शिखर धवन कंपनी की बगावत का हुआ असर, अब भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं खेला जाएगा क्रिकेट मैच

भारत. और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन स्टेडियम पर मैच होना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है, इस मैच के रद्द होने की सबसे बड़ी वजह 5 खिलाड़ियों का बहिष्कार रहा।

by Vinod
जुलाई 20, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम में जिस तरह से पाक के आतंकियों ने बेगुनहों का खून बहाया, इसका असर अर्थ, राजनीति, डिफेंस के साथ ही खेलों में भी दिख रहा है। अब कोई भी भारतीय पाक की बदनाम मुल्ला मुनीर एंड कंपनी के साथ फ्रेंडशिप नहीं रखना चाहते। हिन्दुस्तानियों ने दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया है कि हमारे लिए अब पाक भूले बिसरे गीत बन गया है। क्रिकेट तो दूर की बात इंडियन खिलाड़ी पाक के साथ गुल्डी डंडा भी नहीं खेलेंगे। भारतीय की हुंकार का असर भी दिख रहा है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला तमाम विरोध के बाद आखिरकार रद्द कर दिया गया।

टीम इंडिया पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने मैच को लेकर कर दी थी बगावत। टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज सुरैश रैन ने भी कहा कि आईएम सॉरी। पाक के साथ मैं नहीं खेलूंगा क्रिकेट मैच। इरफान पठान और यूसुफ पठान ने भी कहा कि हम इस मैच के फेवर में नहीं। जो देश आतंकियों का पनाहगार है, इसके साथ क्रिकेट तो दूर की बात, इनसे टॉक भी करने से हम गुरेज करते हैं। हरभजन भी गरजे और खुद को टीम से अलग कर मैच रद्द किए जानें की मांग कर दी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स की मुहिम लाई रंग और अंत में भारत-पाक के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया।

RELATED NEWS

India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

Vaibhav vs Jofra : वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की रोमांचक टक्कर, छक्के खाने के बाद किसने तेज गेंद पर किया युवा बल्लेबाज का शिकार

जुलाई 9, 2026
Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

जुलाई 7, 2026

अब हम आपको बताते हैं कि इस मैच का आयोजन कौन करवा रहा था और किस देश में भारत-पाक के खिलाड़ियों के बीच टक्कर होनी थी। तो चलिए पहले जान लेते हैं डब्ल्यूसीएल टूर्नामेंट के बारे में। डब्ल्यूसीएस टूर्नामेंट में वह चुनिंदा देश हिस्सा ले रहे हैं जिसमें इन देशों के दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना था। यह मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजे शुरू होना था, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द करने का फैसला किया गया।

इस मैच को लेकर जहां सोशल मीडिया पर फैंस अपना रोष जता रहे थे, वहीं शिखर धवन और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने मैच रद्द होने से पहले ही इस मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला लिया था। धवन ने एक्स पर लिखा था, ’लिखा, जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। जय हिंद।’ इसके अलावा हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी इस मैच से हटने का फैसला ले लिया था। इरफान और यूसुफ भी शिखर के साथ दिखे और डंके की चोट पर कहा कि हम पाक के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे। पूरी भारतीय टीम एक स्वर में मैच का बहिष्कार कर दिया। जिसका असर भी हुआ और अब ये मैच नहीं खेला जाएगा।

युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल थे। युवराज सिंह ने भी कहा कि मैं भी इस मैच के खिलाफ था। आयोजकों ने मैच नहीं कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी खुश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि शाबाश गब्बर, आपने मुल्ला मुनीर और पीसीबी को ठीक तरीके से किया इलाज। एक यूजर्स ने लिखा कि हमें भज्जी पर गर्व है। भज्जी ने अपनी गुगली से पाकिस्तानियों को क्लीन बोल्ड कर दिया। शबनम लिखती हैं रैना भाईजान की जय हो। भाईजान ने पाक को ठीक तरह से ट्रीटमेंट कर दिया।

बता दें, बगावत के बाद डब्ल्यूसीएल के आयोजकों ने बयान जारी कर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को रद्द करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मैच को क्यों रखा गया था। डब्ल्यूसीएल ने बयान में कहा, डब्ल्यूसीएल ने हमेशा क्रिकेट से प्यार किया है और हमारा एकमात्र लक्ष्य फैंस को कुछ अच्छे और खुशी के पल देना है। इस वर्ष पाकिस्तान हॉकी टीम के भारत आने की खबर सुनने के बाद, तथा हाल ही में भारत बनाम पाकिस्तान वॉलीबॉल मैच और दोनों देशों के बीच विभिन्न खेलों के कुछ अन्य मुकाबलों को देखने के बाद, हमने डब्ल्यूसीएल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रखने के बारे में सोचा था जिससे दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को कुछ सुखद यादें दी जा सकें।

डब्ल्यूसीएल ने कहा, लेकिन शायद इस प्रक्रिया में हमने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और कई लोगों की भावनाओं को आहत किया। इससे भी अधिक, हमने अनजाने में अपने भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को असुविधा पहुंचाई, जिन्होंने देश को इतना गौरव दिलाया है और हमने उन ब्रांडों को भी प्रभावित किया जिन्होंने खेल के प्रति प्रेम के कारण हमारा समर्थन किया था। इसलिए, हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द करने का फैसला किया है। हम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक बार फिर ईमानदारी से माफी मांगते हैं और आशा करते हैं कि लोग यह समझेंगे कि हम बस प्रशंसकों के लिए कुछ खुशी के पल लाना चाहते थे।

Tags: india vs pakistanPAKISTANTeam Indiawcl tournament
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

Vaibhav vs Jofra : वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की रोमांचक टक्कर, छक्के खाने के बाद किसने तेज गेंद पर किया युवा बल्लेबाज का शिकार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Vaibhav Suryavanshi vs Jofra Archer: भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर...

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

Team India ODI Squad: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के बाद अब 19 जुलाई से तीन मैचों...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1...

Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबला हमेशा खास माना जाता है। महिला टी20 विश्व...

Next Post
Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Rabies:सिर्फ कुत्ते ही नहीं और भी जानवर फैला सकते हैं रेबीज़ जानिए लक्षण और बचाव के तरीक़े

Rabies:सिर्फ कुत्ते ही नहीं और भी जानवर फैला सकते हैं रेबीज़ जानिए लक्षण और बचाव के तरीक़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist