शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Rabies:सिर्फ कुत्ते ही नहीं और भी जानवर फैला सकते हैं रेबीज़ जानिए लक्षण और बचाव के तरीक़े

रेबीज सिर्फ कुत्तों से ही नहीं, बल्कि बिल्ली, बंदर, चमगादड़ जैसे जानवरों से भी फैल सकता है। यह जानलेवा बीमारी लार के ज़रिए शरीर में पहुंचती है। समय पर वैक्सीन से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Rabies symptoms:रेबीज एक जानलेवा वायरस बीमारी है जो आमतौर पर किसी संक्रमित जानवर के काटने या खरोंच से इंसानों में फैलती है। जब ऐसा जानवर किसी इंसान को काटता, नोचता या उसकी लार किसी खुले घाव या स्किन पर लगती है, तो यह वायरस खून में प्रवेश कर जाता है और सीधा दिमाग और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

सिर्फ कुत्ते ही नहीं, ये जानवर भी कर सकते हैं संक्रमित

अक्सर लोगों को लगता है कि रेबीज केवल कुत्ते के काटने से होता है, लेकिन सच्चाई ये है कि बिल्ली, बंदर, चमगादड़, घोड़ा, गधा, लोमड़ी और कुछ अन्य जानवरों के काटने या खरोंचने से भी यह बीमारी हो सकती है। यहां तक कि अगर लार किसी घाव या आंख, मुंह जैसी जगह पर लग जाए, तब भी खतरा हो सकता है।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

रेबीज के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

रेबीज के शुरूआती संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है। इनमें शामिल हैं।

बुखार और कंपकंपी

काटे या नोचे गए हिस्से में जलन, झुनझुनी या तेज़ दर्द

बेचैनी और घबराहट

पानी से डर लगना (हाइड्रोफोबिया)

लार अधिक बनना या निगलने में परेशानी

ध्यान रहे, जब ये लक्षण सामने आने लगते हैं, तब इलाज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए लक्षणों का इंतज़ार ना करें, पहले ही इलाज शुरू करें।

रेबीज से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज

इस बीमारी का कोई पक्का इलाज नहीं है, लेकिन बचाव संभव है।
अगर कोई जानवर काटे या नोचे

जख्म को तुरंत 15 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं

24 घंटे के अंदर एंटी-रेबीज वैक्सीन और टिटनेस इंजेक्शन जरूर लगवाएं

किसी झाड़-फूंक या घरेलू इलाज में समय बर्बाद न करें

पालतू जानवरों का टीकाकरण है जरूरी

अगर आपके पास पालतू जानवर है तो उनका रेबीज टीकाकरण समय पर करवाना बेहद ज़रूरी है। जानवरों से जुड़े काम करने वाले लोग जैसे सफाईकर्मी, पशुपालक, पशु चिकित्सक और आवारा कुत्तों को पकड़ने वाले कर्मचारी भी हाई रिस्क ग्रुप में आते हैं। उन्हें अतिरिक्त सावधानी और समय पर वैक्सीन की ज़रूरत होती है।

रेबीज के बाद क्यों नहीं बच पाते कुछ मरीज?

अगर किसी को समय पर वैक्सीन ना मिले या शरीर में वायरस बहुत तेज़ी से फैल जाए, तो स्थिति गंभीर हो जाती है। कुछ मामलों में इम्यून सिस्टम सही से जवाब नहीं दे पाता, इसलिए वैक्सीन लगने के बाद भी बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए हर सेकंड कीमती है। जितनी जल्दी इलाज, उतना ज्यादा बचाव।

रेबीज से डरना नहीं, बल्कि समय पर इलाज और जानकारी ही इसकी सबसे बड़ी दवा है। किसी भी जानवर के काटने या लार के संपर्क में आने पर घबराएं नहीं, डॉक्टर के पास जाएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं। यही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा का सबसे पक्का तरीका है।

डिस्क्लेमर:यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लें। news1indiaइसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता।

Tags: Health TipsViral Diseases
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Rishabh Pant

सिर्फ 31 सेकंड में फिटनेस टेस्ट पास! मैनचेस्टर में फतह को हुए तैयार

WhatsApp Quick Recap Feature

WhatsApp का नया Quick Recap फीचर, अब पुराने मैसेज पढ़ना होगा और भी आसान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist