मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Toxic Food Colors: रंग-बिरंगे खाने का कड़वा सच,चीन के स्कूल में हुआ हादसा एक बड़ा सबक

चीन के एक स्कूल में जहरीला रंग मिलाकर बच्चों को खाना परोसा गया, जिससे 235 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। यह घटना दिखाती है कि आर्टिफिशियल फूड कलर सेहत के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Food Colors Serious Health Threat: आजकल खाने को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए उसमें कृत्रिम रंग (आर्टिफिशियल कलर) मिलाए जाते हैं। ये खासतौर पर कैंडी, चॉकलेट, बेकरी प्रोडक्ट्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और आइसक्रीम में पाए जाते हैं। लेकिन ये रंग स्वाद से ज्यादा सेहत के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

चीन में जहरीले खाने का मामला

हाल ही में चीन के गांसू प्रांत के एक किंडरगार्टन स्कूल में करीब 235 बच्चे खाने से बीमार पड़ गए। स्कूल में खाना रंगीन दिखे, इसके लिए उसमें जहरीला रंग मिलाया गया था। यह रंग ऑनलाइन खरीदे गए थे और उन पर साफ लिखा था। “खाने के लिए नहीं”। जांच में पता चला कि इनमें लेड (सीसा) की मात्रा तय सीमा से 4 लाख गुना ज्यादा थी।

RELATED NEWS

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

सितम्बर 3, 2026
Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी,  ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी, ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

सितम्बर 3, 2026

बच्चों में दिखे गंभीर लक्षण

बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दांत काले होने जैसी दिक्कतें हुईं। बाद में 247 बच्चों और स्टाफ के खून में भी लेड की अधिक मात्रा पाई गई। जांच में स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आई, जहां फूड रिपोर्ट में गड़बड़ी की गई और शिकायत करने वाले माता-पिता को चुप कराने की कोशिश की गई।

CDC की लापरवाही भी उजागर

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) पर भी सवाल उठे, क्योंकि उन्होंने सही तरीके से सैंपल नहीं लिए और समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं, स्कूल दो साल से बिना फूड सेफ्टी जांच के चल रहा था और बिना लाइसेंस के बच्चों से मोटी फीस वसूल रहा था।

आर्टिफिशियल रंगों से होने वाले नुकसान

एलर्जी और त्वचा की समस्याएं: कृत्रिम रंग स्किन एलर्जी, खुजली, रैश और सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

पाचन तंत्र पर असर: पेट दर्द, उल्टी, दस्त और गैस की समस्या हो सकती है।

लिवर और किडनी को नुकसान: इंडस्ट्रियल-ग्रेड कलर भारी धातुओं के साथ आते हैं, जो अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं।

कैंसर का खतरा: Red 3, Yellow 5 जैसे रंगों को लंबे समय तक खाने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

भारत में भी बैन हैं ये रंग

भारत में FSSAI ने Rhodamine B, Metanil Yellow, Orange-II जैसे कई खतरनाक रंगों पर बैन लगाया है। इनका इस्तेमाल खाने में करना अपराध है, जिसमें जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। इसके बावजूद कुछ जगहों पर ये रंग आज भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे हैं।

खाने को सुंदर दिखाने की कोशिश से पहले हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या वह सेहतमंद है? आर्टिफिशियल रंग केवल दिखावे के लिए होते हैं, लेकिन इनका असर बच्चों और बड़ों की सेहत पर खतरनाक हो सकता है। सजग रहें, और हमेशा नेचुरल फूड को प्राथमिकता दें।

Tags: Food Safetyhealth
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

FSSAI New Rule: ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक कॉमर्स ने रोजमर्रा का सामान खरीदना आसान बना दिया है, लेकिन खाद्य उत्पादों...

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी,  ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी, ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

मुंबई में FDA की कार्रवाई के बाद देश के बड़े रेस्टोरेंट और फूड ब्रांड्स अब अपने किचन और खाद्य सुरक्षा...

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Haryana Ghee Ban: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार...

Zepto Warehouse Raid: बेंगलुरु में जेप्टो के वेयरहाउस पर छापा, हालत देख चौके खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Zepto Warehouse Raid: बेंगलुरु में जेप्टो के वेयरहाउस पर छापा, हालत देख चौके खाद्य सुरक्षा अधिकारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Zepto warehouse food safety inspection: बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे में क्विक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो के एक वेयरहाउस पर खाद्य सुरक्षा...

Fake Paneer Alert: नकली पनीर का बढ़ता कारोबार बना सेहत पर खतरा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Fake Paneer Alert: नकली पनीर का बढ़ता कारोबार बना सेहत पर खतरा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

Fake Paneer Alert: पनीर भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले डेयरी उत्पादों में से एक है, लेकिन अब...

Next Post
Sawan Amavasya 2025: पितरों की शांति, पुण्य लाभ और शिव कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

Sawan Amavasya 2025: पितरों की शांति, पुण्य लाभ और शिव कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

Kargil Vijay Diwas 2025 tribute to Indian army heroes

Kargil Vijay Diwas 2025: युद्ध में अदम्य साहस,वीरता देशभक्ति,और बलिदान का प्रतीक जानिए इसका इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In