Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Health news : बारिश में भुट्टा खाना क्यों है फ़ायदेमंद? जानिए इसकी सेहत से जुड़ी ख़ास बातें

Health news : बारिश में भुट्टा खाना क्यों है फ़ायदेमंद? जानिए इसकी सेहत से जुड़ी ख़ास बातें

बारिश के मौसम में भुट्टा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाता है, कब्ज दूर करता है और एनर्जी देता है। साथ ही यह वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

by SYED BUSHRA
06/07/2025

Health Benefits of Eating Corn in Monsoon : बारिश का मौसम आते ही खानपान का थोड़ा खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बरसात के दिनों में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को कुछ ऐसी चीजें खानी चाहिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हों। इन्हीं में से एक है भुट्टा। बारिश के मौसम में जब रास्ते में भुना हुआ गरमा-गरम भुट्टा नींबू और नमक के साथ मिल जाता है, तो उसका स्वाद ही अलग होता है। स्वाद के अलावा भुट्टा पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन A, B, E के साथ-साथ मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। भुट्टा फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है भुट्टा

बरसात के मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल और दूसरी मौसमी बीमारियां जल्दी हो जाती हैं। ऐसे में इम्युनिटी मजबूत करना बहुत जरूरी है। भुट्टे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाते हैं और बीमार पड़ने का खतरा कम करते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

इस मौसम में पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी बहुत आम हो जाती हैं। भुट्टा खाने से इन समस्याओं से राहत मिलती है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को सही रखता है और कब्ज को दूर करता है।

RELATED NEWS

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

August 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

August 3, 2026

वजन घटाने में मददगार

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए भुट्टा अच्छा ऑप्शन है। इसमें फाइबर भरपूर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। साथ ही इससे कैलोरी बर्न होने में भी मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

भुट्टा खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का लेवल भी कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन्स शरीर में नए सेल्स बनाने में मदद करते हैं और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी सहायक होते हैं।

तुरंत दे एनर्जी

बारिश के मौसम में अक्सर लोग थकान और आलस महसूस करते हैं। ऐसे में भुट्टा तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। इसमें नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को फुर्तीला बनाते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। News1india इस जानकारी की पूर्ण पुष्टि नहीं करता।

Related Posts

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

August 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

August 3, 2026
Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

August 2, 2026
Vitamin D Deficiency: शरीर में  विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

July 11, 2026
क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025
Babbugosha for healthy digestion in monsoon

Babbugosha: कौन सा फल मानसून में पाचन,एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण, स्वाद के साथ सेहत भी

August 7, 2025
Toxic Food Colors: रंग-बिरंगे खाने का कड़वा सच,चीन के स्कूल में हुआ हादसा एक बड़ा सबक

Toxic Food Colors: रंग-बिरंगे खाने का कड़वा सच,चीन के स्कूल में हुआ हादसा एक बड़ा सबक

July 24, 2025
Effects of overeating on health

Health news : क्या आप खाते है जरूरत से ज़्यादा खाना ? ओवरईटिंग से बढ़ रही कौन सी गंभीर बीमारियों का ख़तरा

July 20, 2025
Masala chai health benefits

Chai masala घर पर कैसे बनाए ? संतुलन और प्यार से बनी चाय स्वाद बढ़ाए सेहत भी बनाए

June 23, 2025
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार का बड़ा क़दम, इन जगहों में मिल रही कोरोना की मुफ्त दवा

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार का बड़ा क़दम, इन जगहों में मिल रही कोरोना की मुफ्त दवा

June 3, 2025
Next Post
Today's Weather

Today's Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ खुशनुमा

Gold Rate Today

आज के सोने के ताजे रेट, जानिए 1 ग्राम सोने का भाव क्या है आपके शहर में

NC Classic 2025 : नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत बिखेरा जलवा,भारत को दिलाया गोल्ड

NC Classic 2025 : नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत बिखेरा जलवा,भारत को दिलाया गोल्ड

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India