Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Badaun में कांवड़िए की मौत के बाद बवाल: ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे को लगाई आग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे में एक किशोर कांवड़िए की मौत हो गई। इसके बाद दो गुटों में बवाल हो गया और गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व डीजे को आग के हवाले कर दिया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Badaun
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Badaun accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने भारी बवाल का रूप ले लिया। बरेली के रहने वाले 16 वर्षीय कांवड़िए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे कांवड़ियों के दो जत्थों के बीच तनाव बढ़ गया। गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे वाहन में आग लगा दी। आगजनी और हंगामे के कारण बरेली-मथुरा हाईवे पर अफरा-तफरी और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और स्थिति को शांत कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

सड़क हादसे से भड़का हंगामा

शुक्रवार को थाना उझानी क्षेत्र के दौलतपुर बुटला गांव के पास यह हादसा हुआ। कांवड़ियों का एक जत्था गंगा जल भरकर बरेली लौट रहा था। इसी दौरान एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे आराम कर रहे 16 वर्षीय अंकित नामक कांवड़िए को कुचल दिया। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प और मारपीट शुरू हो गई।

RELATED POSTS

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

October 17, 2025
Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

October 1, 2025

भीड़ ने लगाई आग, पुलिस ने पाया काबू

Badaun हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे वाहन को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

प्रशासन ने जत्थों को कराया शांत

हंगामे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों जत्थों को समझाया और मृतक अंकित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। Badaun प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है और घटना की जांच के साथ दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संविधान से ‘सेक्युलरिज्म’ नहीं हटेगा: मोदी सरकार की नीति पर मायावती ने जताई खुशी, कहा- राहत की खबर है

Tags: badaun
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

by Mayank Yadav
October 17, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ादास गांव में गुरुवार, 16 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

by Mayank Yadav
October 1, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बरेली बवाल के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है। इसी बीच बदायूं जिले की मूसाझाग पुलिस...

Badaun

डॉक्टर हैं या गैंगस्टर? Badaun में MBBS स्टूडेंट्स पर FIR, नर्सिंग छात्रों से मारपीट

by Mayank Yadav
September 29, 2025

Badaun fight video: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मेडिकल छात्रों का गजब रंग देखने को मिला, जहां सफेद कोट पहनने...

Badaun

Badaun में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार से भीषण हादसा

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Badaun road accident: बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 12 अगस्त 2025 की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Badaun

Badaun में दिल दहला देने वाली वारदात: पेड़ से लटकते मिले युवक-युवती के शव, हत्या की आशंका

by Mayank Yadav
August 11, 2025

Badaun News: बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में रविवार आधी रात से लापता एक युवक अर्जुन (22)...

Next Post

Indonesian archers collect silver and bronze at Asian Games

धनकड़ के रिजाइन के बाद हो गया बड़ा उलटफेर, अब अटल जी के शिष्य बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

धनकड़ के रिजाइन के बाद हो गया बड़ा उलटफेर, अब अटल जी के शिष्य बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version